ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संपूर्ण जगत और सबकुछ मां काली की चेतना से व्याप्त है: पीएम मोदी

UB India News by UB India News
July 11, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
संपूर्ण जगत और सबकुछ मां काली की चेतना से व्याप्त है: पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां काली पर बयान दिया है। स्वामी आत्मस्थानानंद की जन्मजयंती पर PM मोदी ने अपने संबोधन में इशारों—इशारों में टीएमसी पर कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये संपूर्ण जगत और सबकुछ मां काली की चेतना से व्याप्त है। यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है। यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है। इसी चेतना के पुंज को स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने अनुभूत किया था। पीएम मोदी ने कहा कि मां काली की चेतना पूरे भारत की आस्था में है।

गौरतलब है कि मां काली पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने मां काली को मांस खाने और शराब पीने वाली देवी के रूप में बताया था। हालांकि इस पर टीएमसी ने अपने ट्विटर पर उन्हें अनफॉले कर दिया था, लेकिन उन्हें अभी तक पार्टी से निलंबित नहीं किया है। उनके इस बयान की बीजेपी और अन्य हिंदू संगठनों ने आलोचना की।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

महुआ के बयान का ममता बनर्जी ने नहीं किया खंडन: अमित मालवीय
इस बारे में इंडिया टीवी से चर्चा में आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य से ममता बैनर्जी पर इशारों इशारों में निशाना साधा है।

अमित ने कहा कि टीएमसी सांसद मां काली का गलत चित्रण करती हैं। इस पर ममता बनर्जी ने खंडन नहीं किया है। बल्कि वे उन्हें बचाने वाले बयान दिए हैं। अमित मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने महुआ के बयान का अब तक खंडन नहीं किया है।

हिंदू आस्था पर चोट से ममता बनर्जी को फर्क नहीं पड़ता: मालवीय
अमित मालवीय ने कहा कि हिंदू आस्था पर चोट से ममता बनर्जी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने ममता बनर्जी पर सवाल उठाया कि अब तक महुआ को क्यों सस्पेंड नहीं किया गया। मालवीय ने कहा कि जब ममता बनर्जी बंगाल में बैठकर नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है, तो वे महुआ के खिलाफ क्यों नहीं बोलतीं।

जब तक महुआ पर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन चलता रहेगा
महुआ के मां काली पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में महुआ को सस्पेंड करने की मांग कर रही है। अमित मालवीय ने कहा कि मां काली का अपमान हिंदु समाज नहीं सह सकता। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, हमारा आंदोलन चलता रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस, एक ऐसे संत थे जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था, जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था. वो कहते थे- ये सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मांकी चेतना से व्याप्त है. यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है. हमारे संतों ने हमें दिखाया है कि जब हमारे विचारों में व्यापकता होती है, तो अपने प्रयासों में हम कभी अकेले नहीं पड़ते! आप भारत वर्ष की धरती पर ऐसे कितने ही संतों की जीवन यात्रा देखेंगे जिन्होंने शून्य संसाधनों के साथ शिखर जैसे संकल्पों को पूरा किया. माँ काली का वो असीमित-असीम आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है. भारत इसी आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर आज विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
आखिरकार श्रीलंकन का धैर्य जबाब दे गया

आखिरकार श्रीलंकन का धैर्य जबाब दे गया

इसे कैसा लोकतंत्र मानेंगे आप?

इसे कैसा लोकतंत्र मानेंगे आप?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend