ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में सीएम शिंदे कल सिद्ध करेंगे बहुमत, स्पीकर के लिए हुई वोटिंग के बाद क्या बन सकते हैं समीकरण

UB India News by UB India News
July 4, 2022
in महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र में सीएम शिंदे कल सिद्ध करेंगे बहुमत, स्पीकर के लिए हुई वोटिंग के बाद क्या बन सकते हैं समीकरण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया है. इसी के साथ शिंदे सरकार अपनी पहली परीक्षा में पास हो गई है. अध्यक्ष पद के चुनाव को कल होने वाले बहुमत परीक्षण से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है. सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बहुमत सिद्ध करना है.

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर 164 मत मिले. जबकि विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 वोट मिले.

RELATED POSTS

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

बागी विधायकों के निलंबन से घटेंगे वोट?

शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने शिंदे खेमे के 16 विधायकों को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उस स्थिति में बहुमत का आंकड़ा 137 पर आ जाएगा. 16 वोट कम होने पर एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के पास बहुमत के पास 148 वोट होंगे.

हालांकि सभी 39 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, तो भी सत्तारूढ़ गठबंधन जादुई संख्या से आगे निकल जाएगा, आज के मतदान से पता चलता है. 39 विधायकों के निलंबन से बहुमत का आंकड़ा 125 हो जाएगा. राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले. इसलिए 39 वोट कम होने पर भी सत्तारूढ़ गठबंधन सुरक्षित रहेगा.

इससे साफ है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के पास सदन में बहुमत हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है. हालांकि आज समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के विधायकों ने वोट नहीं डाला. भले ही वे कल वोट दें फिर भी उद्धव ठाकरे के गठबंधन के पास के पास जीतने के लिए पर्याप्त वोट नहीं होंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

Next Post
पटना में हुआ काव्य प्रतियोगिता का आयोजन

पटना में हुआ काव्य प्रतियोगिता का आयोजन

ओवैसी के गढ़ में PM मोदी बोले- तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं, जनता खुद ही बीजेपी के लिए रास्ता बना रही

ओवैसी के गढ़ में PM मोदी बोले- तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं, जनता खुद ही बीजेपी के लिए रास्ता बना रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend