ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओवैसी के गढ़ में PM मोदी बोले- तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं, जनता खुद ही बीजेपी के लिए रास्ता बना रही

UB India News by UB India News
July 4, 2022
in खास खबर
0
ओवैसी के गढ़ में PM मोदी बोले- तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं, जनता खुद ही बीजेपी के लिए रास्ता बना रही
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना के हैदराबाद में बीजेपी की ‘विजय संकल्प रैली’ हुई। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। ये रैली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज ऐसा लग रहा है कि जैसे पूरे तेलंगाना के स्नेह यहां इस मैदान में ही सिमट आया है। तेलंगाना के अलग-अलग जिलों से आप यहां इतनी बड़ी संख्या में आए हैं। आपके इस स्नेह के लिए, इस आशीर्वाद के लिए मैं आपका अभिनन्दन करता हूं, तेलंगाना की धरती का वंदन करता हूं।”

तेलंगाना के लोग अपनी मेहनत के लिए जाने जाते हैं- PM

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

पीएम मोदी ने कहा, “जिस तरह हैदराबाद शहर हर टैलेंट की उम्मीदों को नई उड़ान देता है। वैसे ही बीजेपी भी देश की आशाओं-अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है।” उन्होंने कहा, “तेलंगाना के लोग अपनी मेहनत के लिए जाने जाते हैं। राज्य के लोगों में बहुत प्रतिभा है। तेलंगाना अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है, इसकी कला और वास्तुकला हम सभी के लिए गर्व की बात है।”

तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं- PM

पीएम ने कहा, “तेलंगाना का विकास, चौतरफा विकास, बीजेपी की पहली प्राथमिकताओं में से एक है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हम तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “केसीआर सरकार के भ्रष्टाचार और अन्याय से लोग परेशान हैं। उनके नेतृत्व में राज्य को 4.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में विभिन्न स्तरों पर हुए हालिया चुनावों में लोगों ने हमें अच्छी प्रतिक्रिया दी।”

यहां भी लोग बीजेपी की डबल इंजन सरकार का मार्ग प्रशस्त कर रहे- PM

पीएम ने कहा, “पिछले 8 सालों में हमने गरीबों, दलितों, पिछड़े और आदिवासी लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न नीतियां शुरू की हैं। इसलिए समाज के हर वर्ग के लोगों का हमारी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा बढ़ा है।” उन्होंने कहा, “अन्य राज्यों में भी हमने देखा है कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने लोगों का उसमें विश्वास बढ़ाया है। तेलंगाना में भी लोग बीजेपी की डबल इंजन सरकार का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।”

देश की महिलाओं का जीवन आसान हुआ है, उनकी सुविधा बढ़ी है- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश की महिलाओं को भी आज महसूस हो रहा है कि उनका जीवन आसान हुआ है, उनकी सुविधा बढ़ी है। अब वो राष्ट्र के विकास में अधिक योगदान दे सकती हैं।” उन्होंने कहा, “तेलंगाना के गरीबों को मुफ्त राशन हो, गरीबों को मुफ्त इलाज हो, बीजेपी सरकार की नीतियों का लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है। यही तो सबका साथ, सबका विकास है। इसी वजह से आज देश के सामान्य नागरिक का बीजेपी पर इतना विश्वास है।”

बैंकों में जमा धनराशि में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही- PM

उन्होंने कहा, “हम इस 21वीं सदी में देश के नारी शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने का ईमानदार प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों में जमा धनराशि में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीण महिलाओं के मामले में ये आंकड़े और भी ज्यादा हैं। जन धन योजना के तहत पूरे देश में 45 करोड़ बैंक खाते खोले गए,जिनमें से 1 करोड़ से ज्यादा जन धन बैंक खाते तेलंगाना में खोले गए हैं, इनमें से 55% से ज्यादा खाते महिलाओं के हैं।”

तेलंगाना के विकास की गति को हमें और तेज करना है- पीएम मोदी

पीएम ने कहा, “जब तेलंगाना में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना के हर शहर, हर गांव के विकास के लिए और तेजी से काम होगा। हमें सबको पॉजिटिविटी से जोड़ना है, सबको विकास से जोड़ना है। तेलंगाना के विकास की गति को हमें और तेज करना है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
मानहानि मामले में लालू के खिलाफ आरोप तय

राजद सुप्रीमो लालू यादव हुए चोटिल, राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरते वक्त बिगड़ा था संतुलन

The New Angle On Irish Women Just Produced

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend