ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया’ हो गया है… हैदराबाद बैठक से गृह मंत्री अमित शाह

UB India News by UB India News
July 4, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया’ हो गया है… हैदराबाद बैठक से गृह मंत्री अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद से विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें बिखरा हुआ बताया. कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ रहे हैं, लेकिन ‘गांधी परिवार’ डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया’ हो गया है. वह देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने यह भी कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत ‘विश्वगुरू’ बनेगा.

शाह के संबोधन से जुड़े अंशों को मीडिया से साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. सरमा के मुताबिक, शाह ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण को बहुत बड़ा अभिशाप बताया और कहा कि देश की राजनीति से इनका अंत होकर ही रहेगा. शाह ने कहा, ‘विपक्ष आज विपक्ष बिखरा हुआ है. कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है.’

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि आज कांग्रेस हताशा और निराशा में केंद्र सरकार की हर कल्याणकारी योजना का विरोध करती है, वह चाहे सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हो, कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना हो या फिर कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण हो. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया’ हो गया है. वह देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है. कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है.’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि प्रर्वतन निदेशालय द्वारा उनसे हुई पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ‘ड्रामा’ किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में परिवारों के शासन को हराएगी.

गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन के दौरान गुजरात दंगों पर उच्चतम न्यायालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चिट का उल्लेख किया और इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि राजनीति से प्रेरित इस मामले के खिलाफ मोदी ने 19 सालों तक लड़ाई लड़ी लेकिन एक शब्द भी नहीं कहा. उन्होंने कहा, ‘भगवान शंकर की तरह उन्होंने (मोदी) ने विष गले में उतार लिया. एसआईटी की पूछताछ का सामना किया. अपमान सहा लेकिन संविधान के प्रति निष्ठा कायम रखी.’

सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में 2 राष्ट्रपति चुनाव का अवसर मिला. भाजपा ने एक बार दलित को और दूसरी बार एक ऐसी महिला आदिवासी को सर्वोच्च पद के लिए चुना है, जो जमीन से जुड़ी रहीं. मोदी जी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है. रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है. धारा 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया गया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तीन प्रमुख अंग हैं- पहला, सभी नाम-अनाम आजादी के सिपाहियों का सम्मान होना. दूसरा, सभी सरकारों को अपने कार्यों का लेखा जोखा जनता के सामने रखना. और तीसरा, आजादी के अमृत काल में हम सभी संकल्प लें कि भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे गुट को बड़ी सफलता, राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष ,कुल 164 वोट मिले

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे गुट को बड़ी सफलता, राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष ,कुल 164 वोट मिले

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तरह द्रौपदी मुर्मू के लिए भी देश में जनभावनाएं- PM मोदी

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तरह द्रौपदी मुर्मू के लिए भी देश में जनभावनाएं- PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend