बृहस्पतिवार राजद और महागठबंधन के लिए खुशी का दिन रहा। एआईएमआईएम के चार विधायकों को बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों तथा सभी पहलुओं की जांच के बाद राजद में विलय की सहमति प्रदान की। राजद में विलय करने वाले विधायकों में शाहनवाज आलम‚ मो. अनजार नईमी‚ मो. इजहार असफी एवं सैयद रूकनुद्ीन को‚ जिन्होंने राजद में विलय के लिए अनुरोध किया था‚ विधान सभा अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान की और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के अन्य नेताओं को विलय के संबंध में सहमति की सूचना प्रदान की।
इस अवसर पर राजद कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार से विपक्षी दलों ने संदेश दिया है कि विपक्ष में रहते हुए भी दूसरे दल के लोग राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर रहे हैं‚ ये शुभ संकेत हैं। इन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता पर आधारित है‚ जिसमें सभी शोषित‚ वंचित और अल्पसंख्यक को अधिकार मिले और इसे सरजमीन पर उतारकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान रहे –यही राजद की विचारधारा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भाजपा ने कभी भी अकेले लडने की हिम्मत नहीं की क्योंकि उसके पास आधार ही नहीं है। वो सिर्फ दूसरे के सहारे सत्ता की वैतरणी पार करना चाहती है। अगर आज आकलन किया जाये तो वर्तमान परिस्थिति के बाद चाहे बोचहां का चुनाव परिणाम हो या चार विधायकों का राजद में शामिल होने का मामला हो– उसके बाद हम वोट के प्रतिशत में एनडीए से आगे हो गये हैं और करीब पन्द्रह हजार से अधिक वोटों से राजद आगे है। सीमांचल में भी हम काफी मजबूत हुए हैं और जिस तरह से सीमांचल को एनडीए सरकार ने उपेक्षित रखा है‚ हम इसके लिए वहां पर सभी विधायकों के साथ विचार कर संघर्ष और आन्दोलन करेंगे और बाढ तथा सीमांचल विकास आयोग बनाने की लडÃाई को मजबूती के साथ लडेंगे। मैं स्वयं इन इलाकों में दौरा कर लोगों के बीच जाउगा और उनकी समस्याओं को देखूंगा क्योंकि लालू जी के साथ सीमांचल के लोगों का शुरू से जुडÃाव रहा है और इसको मजबूती देने के लिए वहां पर कार्यक्रम करूंगा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि चारों विधायक अपनी पार्टी छोडकर पहली बार राजद कार्यालय में आये तो इनका स्वागत जगदानंद सिंह ने किया है।संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह‚ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह‚ मुख्य सचेतक ललित कुमार यादव‚ विधायक भूदेव चौधरी‚ सुनील कुमार सिंह‚ विनय यादव‚ रेखा पासवान‚ वीणा सिंह‚ संजय गुप्ता‚ अनिरुद्ध कुमार यादव‚ पूर्व मंत्री विजय प्रकाश‚ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता‚ एजाज अहमद‚ सारिका पासवान‚ पूर्व विधायक अनवर आलम‚ संजीव राय‚ बल्ली यादव‚ मदन शर्मा‚ निर्भय अम्बेदकर‚ केड़ी यादव‚ भाई अरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे। ॥ दसंवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बोले तेजस्वी यादव‚ सीमांचल के विकास को लेकर करूंगा आन्दोलन॥







