ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साहिबगंज में मेधा डेयरी प्लांट का करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
June 29, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, झारखण्ड
0
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साहिबगंज में मेधा डेयरी प्लांट का करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड का साहिबगंज जिला भी दूध उत्पादन के क्षेत्र में अपनी नयी पहचान बनाएगा. जिले में 50 हजार लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट की शुरुआत आज होने जा रहा है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज महादेवगंज स्थित मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस सम्बंध में बात करते हुए मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह डेयरी प्लांट साहिबगंज जिले की पहचान को बदल देगा. साथ ही जिले और राज्य को विकास की गति प्रदान करेगा और क्षेत्र में गौपालकों को इससे काफी लाभ होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह अप्रैल, 2017 को साहिबगंज में डेयरी प्लांट की आधारशिला रखी थी। यह चार साल में बनकर तैयार हो गया था। इस प्लांट का निर्माण एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) ने 34 करोड़ की लागत से बनाकर तैयार किया है। इस प्लांट की झमता प्रतिदिन 50 हजार लीटर दूध स्टॉक करने की है। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर एक लाख तक की जा सकती है। प्लांट बनने के बाद सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड ने मेधा ब्रांड से होने वाले उत्पादन का नाम दिया। इस प्लांट से लगभग 2200 किसान और डेयरी कॉपरेटिव सोसाइटी और बीएमसी से लोग जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जिला में डीसीएस ( डेयरी सहकारिता समिति) का केद्र 40 पंचायत में खोला गया है, जहां दूध जमा होता है। जिले में दो स्थान पर बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) है, जिसमें एक राजमहल के मंगलहाट और दूसरा डेहारी में खोला गया है। दो और बीएमसी पतना और बरहेट में खोले जा रहे है, जिसका काम अंतिम चरण में है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा। ट्रायल पर चार प्रकार का दूध, जिसमें शक्ति स्पेशल, शक्ति, ताजा मिल्क, गाय का दूध और पनीर लस्सी, दही, फ्लेवर और घी तैयार कर बाजार में भेजा जाता है। इसके विधिवत उद्घाटन के बाद दूध से बने अन्य उत्पाद को तैयार कर सकेंगे।

वहीं राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि साहिबगंज में मुख्यमंत्री के हाथों 50 हजार लीटर क्षमता वाले मेघा डेयरी प्लांट का उद्घाटन होना है। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में मिलेंगे। इस योजना से केवल साहिबगंज ही नहीं, पाकुड़ को कैसे लाभ पहुंचाया जाए इसपर विचार किया जा रहा है। वे मंगलवार को पाकुड़ परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को डेयरी की ओर से प्रोत्साहित किया जाता है। अब सरकार भी इसे प्रोत्साहित कर रही है। पिछले साल से सरकार की ओर से उत्पादक को प्रति लीटर एक रुपया दिया जा रहा है। सरकार अब इस साल से प्रोत्साहन राशि को दो रुपया करने जा रही है। इससे दुग्ध उत्पादकों में काफी उत्साह है। सरकार का लक्ष्य 2024 तक पांच लाख लीटर दुग्ध संग्रह का है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
अग्निपथ‘ पर भाजपा और जदयू के पथ जुदा

अग्निपथ‘ पर भाजपा और जदयू के पथ जुदा

जी-7 को प्रधानमंत्री ने दिखा दिया आईना

जी-7 को प्रधानमंत्री ने दिखा दिया आईना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend