ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्नीपथ योजना के विरोध मे संपूर्ण विपक्ष के साथ जदयू विधायकों ने भी सदन का किया बहिष्कार

UB India News by UB India News
June 28, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
अग्नीपथ योजना के विरोध मे संपूर्ण विपक्ष के साथ जदयू विधायकों ने भी सदन का किया बहिष्कार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘अग्निपथ’ पर लगातार हो रहे हंगामे के बीच बिहार विधानसभा की कार्यवाही आखिरकार बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दोपहर 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही के बाद एक बार स्थिति ऐसी बन गई कि सदन में सत्ता पक्ष के अधिकांश सदस्य ही नहीं थे। इस दौरान उत्कृष्ट विधायक सम्मान को लेकर चर्चा होनी थी। विपक्ष ने अपनी मांगों को लेकर पहले ही सदन का बहिष्कार कर दिया था। बाद में जदयू के अधिकतर विधायक भी निकल गए। इसे लेकर स्पीकर विजय सिन्हा नाराज हो गए और उन्होंने सदन को स्थगित कर दिया।

तीसरे दिन भी सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे, फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर जमकर नारेबाजी की। बढ़ते हंगामे को देखते हुए सदन के अंदर और बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। इसी हंगामे में बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेम कुमार की अंगूठी के हीरे का नगीना खो गया।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

केन्द्र सरकार के "अग्निपथ योजना" के खिलाफ बिहार विधानसभा में पूरा विपक्ष एकताबद्ध है। पूर्वाह्न में विपक्ष के सदस्यों ने अग्निपथ योजना पर चर्चा और वोटिंग की माँग को लेकर वेल में नारेबाजी की और मध्याह्न के बाद सदन का बहिष्कार किया।#CPI pic.twitter.com/yuq01jAUIr

— Suryakant Paswan (@suryakantMLA) June 28, 2022

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अग्निपथ पर सदन में चर्चा करना चाहते थे, लेकिन हमारी मांग को नामंज़ूर कर दिया जा रहा है। राज्य सरकार कह रही है कि यह बिहार का नहीं, केंद्र का मामला है। लेकिन यह मुद्दा देश के साथ-साथ बिहार का भी है। इस आंदोलन में कई छात्रों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कई कोचिंग सेंटरों को परेशान किया जा रहा है। उन पर किए गए मुक़दमे को वापस लिया जाए।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टैंड क्या है, यह साफ होना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन मुद्दों पर नीतीश कुमार को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।

हंगामे को देखते हुए और सदन को चलाने को लेकर 12 बजे के करीब कार्य मंत्रणा समिति की मीटिंग भी हुई। विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य मंत्रणा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय सिन्हा, कांग्रेस से अजीत शर्मा, जीतन राम मांझी, एआईएमआईएम से अखरूल इमाम, वाम दल के सत्यदेव राम और महबूब आलम मौजूद थे। हालांकि कार्य मंत्रणा समिति की मीटिंग विफल रही और दोनों पक्ष एकमत नहीं हो सके।

कार्य मंत्रणा की बैठक में शामिल नेता।
कार्य मंत्रणा की बैठक में शामिल नेता।

विपक्ष की चाहत यह है कि विधानसभा में ‘अग्निपथ’ के विरोध में प्रस्ताव पारित हो और केंद्र सरकार पर दबाव बने। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह प्रस्ताव जल्द से जल्द पारित हो। हंगामा को देखते हुए उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जवाब देंगे। नीतीश कुमार यह भी बताएंगे कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार सरकार की क्या मंशा है? विपक्ष ने भी अपनी मंशा साफ कर दी है कि सरकार जबतक अग्निपथ योजना को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नही करेगी, तब तक हंगामा जारी रहेगा।

सदन के बाहर पोस्टरों के साथ नारेबाजी करते सदस्य।
सदन के बाहर पोस्टरों के साथ नारेबाजी करते सदस्य।

विधानसभा से लेटेस्ट अपडेट्स

  • तेजस्वी यादव के नेतृव में विधानसभा के लाइब्रेरी हॉल में महागठबंधन की बैठक हो रही है। इसमें कांग्रेस भी शामिल है।
  • विधानसभा में सदन से बाहर पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।
महागठबंधन की बैठक।
महागठबंधन की बैठक।
  • विपक्ष के हंगाने की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित।
  • स्पीकर ने माले विधायक सत्यदेव राम को दी चेतावनी। कहा – डिस्टर्ब कीजियेगा तो सदन से बाहर कर देंगे।
  • सदन के बाहर माले के विधायकों ने फिर से ‘अग्निपथ’ का विरोध किया है। कहा है कि छात्र युवाओं की भावना का सम्मान करें। सरकार देश को कमजोर करना बंद करे। विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर तमाम नारेबाजी की। साथ में ‘जुमलेबाजी बंद करो’ के भी नारे लगाए।
  • बीजेपी विधायक पवन कुमार जायसवाल के सवाल पर सरकार का उत्तर हों रहा है। लेकिन विपक्ष की नारेबाजी जारी है।
  • सदन की कार्यवाही शुरू होने के ठीक पहले राजद के तमाम विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार से तमाम सवाल पूछे हैं। विधायकों ने सदन के बाहर भी जबरदस्त हंगामा किया है। रोजगार को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं।
  • सदन में स्पीकर ने अल्पसूचित प्रश्न काल की किया शुरुआत। हालांकि विपक्ष के विधायकों ने नहीं पूछे अपने सवाल।

मानसून सत्र का तीसरा दिन, क्या-क्या होगा

आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई है, जबकि विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी। विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नोत्तर काल के साथ शुरू हुई है। सदन में पहले अल्प सूचित और तारांकित प्रश्न लिए गए हैं।

उम्मीद है कि आज जनहित के सवालों पर सरकार का जवाब हो पाएगा। सोमवार को सदन में केवल एक प्रश्न ही पूछा जा सका था। आज विधानसभा में 2 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर भी सरकार का जवाब आना है।

विधायक रामबली सिंह यादव विनय कुमार समेत अन्य सदस्यों की ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और योजना एवं विकास विभाग की तरफ से सदन में जवाब आएगा। जबकि राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रतिमा कुमारी की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर ऊर्जा विभाग सदन में जवाब देगा।

भोजन अवकाश के बाद विधानसभा में श्रम संसाधन विभाग की तरफ से सेवा एवं भर्ती नियमावली के साथ-साथ मद्य निषेध उत्पाद संशोधन नियमावली 2022 को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा साथ ही साथ बिहार माल और सेवा कर अधिनियम की नियमावली भी सदन में रखी जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
मुकेश अंबानी हुए रिटायर! आकाश अंबानी को मिली Reliance Jio की बागडोर

मुकेश अंबानी हुए रिटायर! आकाश अंबानी को मिली Reliance Jio की बागडोर

नुपूर शर्मा के पक्ष में पोस्ट करने के हत्या

नुपूर शर्मा के पक्ष में पोस्ट करने के हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend