ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मानसून सक्रिय ,उत्‍तरी और पूर्वी बिहार में हो रही लगातार बारिश

UB India News by UB India News
June 29, 2022
in खास खबर, पटना, पर्यावरण
0
बिहार में मानसून सक्रिय ,उत्‍तरी और पूर्वी बिहार में हो रही लगातार बारिश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी के साथ ही ट्रफ रेखा राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज समेत 19 जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

पटना, पूर्णिया, सहरसा समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हैं। कई जगहों पर बारिश हो रही है।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

वहीं दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और उत्तर पूर्व और बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ काले बादल छाए रहने के आसार हैं। पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल सहित 14 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जहां बारिश नहीं होगी, वहां बादल छाए रहेंगे। इससे उमस भरी गर्मी का अहसास होगा।

पटना में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।
पटना में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।

पटना में आज सुबह करीब 9 बजे से हल्की बारिश हो रही है। सीतामढ़ी, पूर्णिया और आसपास के इलाके में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 2 घंटे से हो रही बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।

आद्रा नक्षत्र में पहली बारिश से किसानों में खुशी है। उनका कहना है कि अगर 3-4 दिन अच्छी बारिश हुई तो धान की रोपनी भी शुरू कर देंगे।

सीतामढ़ी में बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।
सीतामढ़ी में बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।

मौसम विभाग जारी किया ब्लू अलर्ट

मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार के 37 जिलों में सोमवार को सूखे की स्थित रही है। 33 जिलों में औसत से 100 प्रतिशत कम, वहीं चार जगहों पर 87 से 99 फीसदी कम बारिश हुई है।

किशनगंज में 29.2 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 119 फीसदी अधिक है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित 18 नगर निकायों में सामान्य से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में कमी आ सकती है।
जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में कमी आ सकती है।

इस साल अच्छी बारिश की संभावना बन रही है

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद सिंह ने बताया कि किसानों के लिए इस साल अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में कमी आ सकती है।

मौसम काफी उतार-चढ़ाव रहेगा और कुछ जगह होते रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बन रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाला समय मानसून की अच्छी संकेत बिहार के किसानों के लिए दिख रहा है।

IMD की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अपडेट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल माहौल है. जल्‍द ही यह प्रदेश के बाकी बचे हिस्‍सों में भी सक्रिय हो जाएगा. इससे संबंधित क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने बिहार के कुछ हिस्‍सों में 30 जून तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. इन क्षेत्रों के लोगों को अलर्ट रहने की भी सलाह दी गई है. वहीं, प्रदेश में अन्‍य जगहों पर सामान्‍य बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह अन्‍य क्षेत्रों में प्रभावी होगा. ऐसे में अच्‍छी बारिश होने का अनुमान है.

28 और 29 जून को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में बिहार में बारिश को लेकर खासतौर पर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 28 और 29 जून 2022 को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बता दें कि बिहार के उत्‍तरी हिस्‍से में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. इससे आम जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. स्‍थानीय प्रशासन का कहना है कि वह हालात पर नजर बनाए हुए है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
मुश्किल में MVA सरकार, राज्यपाल ने मांगी प्रस्तावों पर सफाई ,3 दिन में करोड़ों रुपये के 160 सरकारी प्रस्ताव जारी

मुश्किल में MVA सरकार, राज्यपाल ने मांगी प्रस्तावों पर सफाई ,3 दिन में करोड़ों रुपये के 160 सरकारी प्रस्ताव जारी

PM मोदी ने अपने विदेशी मित्रों को​ दिए भारतीय उपहार, राष्ट्रपति बाइडेन को दिया यह गिफ्ट

PM मोदी ने अपने विदेशी मित्रों को​ दिए भारतीय उपहार, राष्ट्रपति बाइडेन को दिया यह गिफ्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend