ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुश्किल में MVA सरकार, राज्यपाल ने मांगी प्रस्तावों पर सफाई ,3 दिन में करोड़ों रुपये के 160 सरकारी प्रस्ताव जारी

UB India News by UB India News
June 29, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, महाराष्ट्र
0
मुश्किल में MVA सरकार, राज्यपाल ने मांगी प्रस्तावों पर सफाई ,3 दिन में करोड़ों रुपये के 160 सरकारी प्रस्ताव जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे सरकार ने उन प्रस्तावों पर सफाई मांगी है, जिसमें महज तीन दिन के भीतर सैड़कों-हजारों करोड़ रुपयों के काम के प्रस्ताव सरकार ने पास कर दिये हैं. खास कर उनकी तीन दिनों में, जब सरकार कथित तौर पर अल्पमत में आ चुकी थी. जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल ने राज्य सरकार से 22 जून, 23 जून और 24 जून को मंजूर किये गए प्रस्तावों की जानकारी मांगी है.

विधानपरिषद में विपक्ष के नेता ने लिखी थी चिट्ठी
जानकारी के मुताबिक, विधानपरिषद् के विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी कि सरकार अल्पमत में हैं, ऐसे में करोड़ों करोड़ों के इन प्रस्तावों को कैसे मंजूरी दी जा रही है. इसकी जांच होनी चाहिए. ऐसे में राज्यपाल ने सरकार से इस बारे में जवाब मांगा है. जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने 22, 23 और 24 जून के दरम्यान 160 प्रस्ताव जारी किए हैं. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि शिंदे गुट की तरफ से यह कहा गया है कि वो कम से कम दो दिनों तक समर्थन वापसी को लेकर राज्यपाल से कोई संपर्क नहीं करने वाले हैं.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को प्रवीण दरेकर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से पिछले कुछ दिनों में महा विकास अघाड़ी सरकार द्वारा लिए गए अंधाधुंध फैसलों के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह ने महाविकास अघाड़ी के मोर्चे पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है और राज्य में सत्ता संघर्ष चल रहा है.
रिपोर्ट के मुतबाकि एक तरफ शिवसेना बागियों को वापस लाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी (एमवीए सरकार) फैसले पर जोर दे रही है. पता चला है कि 3 दिन में 160 सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जारी किए गए हैं. राज्यपाल ने अब सरकार से इसकी जानकारी मांगी है. एकनाथ शिंदे और शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के बागी होने के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस बीच राज्य सरकार ने 22, 23 और 24 जून के दरम्यान 160 जीआर जारी किए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के प्रमुख सचिव संतोष कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों की पूरी जानकारी देने को कहा है. बता दें कि यह निर्देश एमवीए सरकार द्वारा 22 से 24 जून तक अलग-अलग विकास संबंधी कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि जारी करने के सरकारी आदेश जारी करने के बाद आया है.

महाराष्ट्र में दो राजनीतिक संभावनाएं?
राजनीतिक जानकार बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में जारी पॉलिटिकल ड्रामा थोड़ा लम्बा खिंच सकता है. फिलहाल अभी दो संभावनाएं हैं, जिसमें बीजेपी राज्यपाल से मिलकर सदन बुलाने की मांग कर सकती है. इसके बाद वो अविश्वास प्रस्ताव जारी कर महाविकास आघाड़ी सरकार को सदन के पटल पर बहुमत साबित करने के लिए विवश कर सकती है. दूसरा, जो अभी जारी है. इस बीच, न्यूज़ नेशन के पास एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक़ बीजेपी और एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों के बीच सबकुछ तय किया जा चुका है कानूनी लड़ाई के बीच एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे से अपने गुट को अलग करके बीजेपी के समर्थन में जाने की पूरी तैयारी में हैं. सूत्र बता रहे हैं जल्द एकनाथ शिंदे और उनके 2-3 विधायक मुम्बई जाकर राज्यपाल से मुलाक़ात कर उद्धव ठाकरे ग्रुप से अलग होकर नई बीजेपी समर्थित सरकार के लिए अपना दांव चल सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
PM मोदी ने अपने विदेशी मित्रों को​ दिए भारतीय उपहार, राष्ट्रपति बाइडेन को दिया यह गिफ्ट

PM मोदी ने अपने विदेशी मित्रों को​ दिए भारतीय उपहार, राष्ट्रपति बाइडेन को दिया यह गिफ्ट

देवेंद्र फड़नवीस CM और एकनाथ शिंदे पहनेंगे डिप्टी CM का ताज! फ्लोर टेस्ट का इंतज़ार

देवेंद्र फड़नवीस CM और एकनाथ शिंदे पहनेंगे डिप्टी CM का ताज! फ्लोर टेस्ट का इंतज़ार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend