ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निपथ पर न रहे कोई संशय

UB India News by UB India News
June 27, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
अग्निपथ पर न रहे कोई संशय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तीनों सेनाओं में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’, जिसके तहत भर्ती होने वालों को ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा, की घोषणा के साथ ही भड़का युवाओं का गुस्सा भले ही अब ठंडा पड़ गया है, लेकिन अभी भी कुछ शंकाएं उन्हें व्यथित किए हुए हैं।

बताया गया है कि योजना के तहत भर्ती होने वालों में से 25 फीसद को चार साल की सेवा के उपरांत सेना में नियमित कर लिया जाएगा। बाकी के 75 फीसद रिटायर कर दिए जाएंगे। युवाओं के आक्रोश और हिंसा के बाद सरकार को एक के बाद एक स्पष्टीकरण देने पड़े। लेकिन अभी भी अनेक आशंकाएं और संशय उनके मन में उमड़ रहे हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर से स्पष्ट किया है कि इस योजना को लेकर युवाओं को बेवजह संशय नहीं पालना चाहिए क्योंकि यह योजना काफी सोच-विचार के बाद तैयार की गई है। शनिवार को एक टेलीविजन चैनल के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना की बाबत युवाओं को बेवजह की शंका नहीं करनी चाहिए। सिंह ने संकल्प जताया कि सरकार इस योजना की नियमित समीक्षा करेगी और जहां कहीं भी खामियां दिखेंगी उन्हें दूर किया जाएगा।

रक्षा मंत्री द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा के साथ ही देश के अनेक राज्यों खासकर उत्तर भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती के होने के इच्छुक युवाओं का गुस्सा भड़क गया था। कई जगहों पर तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की गई। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। विरोधी दलों ने भी आग में घी डालने का काम किया। किसी भी नई योजना या कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले लोगों को उसके गुण-दोष समझा दिए जाएं तो इस प्रकार की विस्फोटक प्रतिक्रिया से बचा जा सकता है। मोदी सरकार ने पहले भी जो योजनाएं लागू की हैं, उनके लिए जरूरी माहौल नहीं बनाया।

इससे लोग शुरू-शुरू में कुछ समझ न सके और उन्होंने तीव्र प्रतिक्रिया जताई। सर्वाधिक चिंताजनक बात यह है कि लोग हिंसा पर उतारू हो जाते हैं, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। ‘अग्निवीर’ योजना के पक्ष में सेना के उच्चाधिकारियों से लेकर अन्य प्रबुद्धजन भी यह उम्मीद जता रहे हैं कि अरसे से सेनाओं की भर्ती में जिस आमूलचल बदलाव की जरूरत को शिद्दत से महसूस किया जा रहा था, उसे यह योजना मूर्ताकार करेगी। अब देखा जाना है कि आने वाले समय यह योजना अपने उद्देश्य में कितनी सफल रहती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
राजनीति समाज के बदलाव का माध्यम रही है………….

राजनीति समाज के बदलाव का माध्यम रही है.............

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में कैसे बदल गया खेल

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में कैसे बदल गया खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend