ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत सधे कदमों से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा…..

UB India News by UB India News
June 27, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
भारत सधे कदमों से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान में फिर अपने पैर मजबूती से जमाने के लिए भारत सधे कदमों से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पहले आंतरिक युद्ध से ग्रस्त अफगानिस्तान में भुखमरी के हालात देखते हुए भारत ने अफगान जनता के लिए खाद्य और चिकित्सा सामग्री भेजकर मदद का हाथ बढ़ाया और अब विनाशकारी भूकंप से तहस नहस हुए देश की तरफ सच्चे पड़ोसी की तरह मदद का हाथ बढ़ाया है, और काबुल स्थित दूतावास में तकनीकी टीम तैनात की है। इस तरह बिना किसी हो हल्ले के पिछले एक साल से बंद दूतावास के दरवाजे खुल गए हैं, और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की बहाली का रास्ता भी खुल गया है।

पिछले हफ्ते पक्तीका प्रांत में आए 6.1 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,500 से अधिक हो गई है और घायलों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि बीते अगस्त में अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी और तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत ने 15 अगस्त, 2021 को अपने दूतावास से अपने अधिकारियों को हटा लिया था। भारत से भेजी गई मदद की दो खेप काबुल पहुंच चुकी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मदद के बारे में ट्विटर पर लिखा, ‘भारत, एक सच्चा, पहला उत्तरदाता।’ मानवीय सहायता के प्रभावी वितरण और अफगान जनता के साथ जारी संपकरे की निगरानी एवं समन्वय के प्रयासों के मद्देनजर भारतीय तकनीकी दल काबुल में है।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

भूकंप के बाद तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की थी। इस अपील के बाद कई देशों ने संकटग्रस्त देश के लिए मदद भेजी है, जिनमें भारत सबसे पहला है। हाल ही में एक भारतीय दल ने अफगानिस्तान को हमारे मानवीय सहायता अभियान की आपूर्ति को देखने के लिए काबुल का दौरा किया था और वहां सत्तारूढ़ तालिबान के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

इससे पहले तालिबान शासन और भारत के बीच पिछले साल अक्टूबर में मास्को में और उससे भी पहले 31 अगस्त को कतर में संपर्क हुआ था। कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और तालिबान नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टैनिकजई में मुलाकात हुई थी। तालिबान को अभी तक भारत ने मान्यता नहीं दी है, लेकिन अपने सुरक्षा हितों को देखते हुए उससे संबंध बेहतर बनाना भारत के लिए जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
अग्निपथ पर न रहे कोई संशय

अग्निपथ पर न रहे कोई संशय

राजनीति समाज के बदलाव का माध्यम रही है………….

राजनीति समाज के बदलाव का माध्यम रही है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend