ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन आज शाम 4 बजे , जानें इस ‘मरीन ड्राइव’ की खूबियां

UB India News by UB India News
June 25, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, परिवहन
0
पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन आज शाम 4 बजे , जानें इस ‘मरीन ड्राइव’ की खूबियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में आज से मुंबई के मरीन ड्राइव का मजा ले पाएंगे। मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राजधानी पटना के ड्रीम प्रोजेक्ट अटल पथ फेज-2 और मीठापुर आरओबी पर भी आज से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका लोकार्पण करेंगे। इन सड़कों पर आवागमन शुरू होने से पटना के लोगों, खास कर उत्तर बिहार आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।

जेपी गंगा पथ की जानकारी देते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि करीब 3,381 करोड़ की योजना है, इसका पहला फेज पूरा हो गया है। जेपी गंगा पथ से जेपी सेतु पथ का कनेक्शन हो रहा है और अटल सेतु से जेपी गंगा पथ का कनेक्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेपी पथ न सिर्फ पटना के लोगों के लिए बल्कि उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण सड़क होगी। गंगा पथ पर 8 जगहों पर संपर्क पथ का निर्माण किया गया है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

आवागमन शुरू होने से उत्तर बिहार आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा।
आवागमन शुरू होने से उत्तर बिहार आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा।

जेपी गंगा पथ के पहले चरण में दीघा से एएन सिन्हा संस्थान होते हुए पीएमसीएच तक का काम पूरा हो चुका है। इसका फायदा पीएमसीएच आने-जाने वालों मरीजों को भी मिलेगा। इसके बनने से गंगा पथ से कुछ ही मिनटों में बेली रोड और आर ब्लॉक तक जाया जा सकता है। आर ब्लॉक और बेली रोड से अटल पथ होते हुए जेपी सेतु से उत्तर बिहार जाना और भी सुगम हो जायेगा।

 दीघा से लेकर पीएमसीएच तक तैयार हुआ गंगा पथ लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा. मरीज को पीएमसीएच में इलाज के लिए जहां अभी दीघा से पीएमसीएच पहुचने में घंटे भर से ज्यादा का समय लगता है, वहीं अब 15 से 20 मिनट में पहुंचा जा सकता है. अशोक राजपथ जाना हो या फिर दक्षिण बिहार की तरफ, इस पथ से अटल पथ होते हुए या फिर पटना एम्स पुल होते हुए जाया जा सकता है.

 पटना जेपी गंगा पथ ऐसा बना है कि इसपर रफ्तार का रोमांच लेने का मन करेगा. लेकिन ध्यान रहे आपकी रफ्तार पर प्रशासन की निगाहें रहेंगी. बता दें कि अटल पथ पर जब गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ, तो कई दुर्घटनाएं होने की खबर आनी शुरू ह गईं. अटल पथ से सबक लेते हुए जेपी गंगा पथ पर ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चलानेवालों और स्टंट करनेवालों पर सख्ती बरतने की पूरी तैयारी की गई है.

 जेपी गंगा पर सीसीटीवी कैमरा के साथ स्पीड गन लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा स्पीड गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा जा सके. जेपी गंगा पथ पर दो गश्ती की टीमे भी लगाई जाएंगी, जो पूरे पथ पर 24 घंटे निगरानी रखेगी. जेपी गंगा पथ पर स्टंट करते या ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाते पकड़े गए तो जुर्माना लगाने के साथ-साथ कार्रवाई भी की जा सकती है.

जेपी गंगा पर सीसीटीवी कैमरा के साथ स्पीड गन लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा स्पीड गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा जा सके. जेपी गंगा पथ पर दो गश्ती की टीमे भी लगाई जाएंगी, जो पूरे पथ पर 24 घंटे निगरानी रखेगी. जेपी गंगा पथ पर स्टंट करते या ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाते पकड़े गए तो जुर्माना लगाने के साथ-साथ कार्रवाई भी की जा सकती है

 पटना में तैयार हुआ जेपी गंगा पथ पूरे पटना की तस्वीर बदल देने वाला है. लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा. दीघा से शुरू हुए इस पथ पर पटना गोलघर, कमिश्नरी कार्यालय, पीएमसीएच, गांधी मैदान जाने के लिए अप्रोच रोड पूरी तरह तैयार है. जाहिर है कि इस अप्रोच रोड से आप जेपी गंगा पथ पर आ सकते हैं या जेपी गंगा पथ से आप दूसरे रूट को भी अप्रोच रोड के जरिए पकड़ सकते हैं.

मरीज ही कर सकेंगे पीएमसीएच में प्रवेश

गंगा पथ से शहर की ओर आने के लिए फिलहाल दो कनेक्टिविटी है. पहली कनेक्टिविटी से अटल पथ जुड़ता है, जबकि दूसरी कनेक्टिविटी एएन सिन्हा संस्थान के पास है. गंगा पथ के साथ ही दोनों कनेक्टिविटी का भी उद्घाटन होगा. जेपी सेतु की ओर से गंगा पथ होकर आनेवाले लोग एएन सिन्हा संस्थान के बगल से होते हुए गांधी मैदान की ओर जा सकेंगे. अटल पथ की कनेक्टिविटी शुरू होने से आर ब्लॉक जाने में अब सहूलियत होगी. गंगा पथ से एक कनेक्टिविटी एलसीटी घाट के पास भी है, लेकिन यह अगले दो माह में बन कर तैयार होगी. अगला कनेक्टिविटी कृष्णा घाट पर बनेगा. गंगा पथ पर पहला टोल प्लाजा राजापुर पुल के पास होगा.

सीएम आज करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम एक साथ तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. ये तीनों परियोजनाएं राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाएंगे. मुख्यमंत्री पहले अटल पथ फेज-2 (दीघा से जेपी गंगा पथ तक), जेपी गंगा पथ के पहले चरण और फिर मीठापुर आरओबी का लोकार्पण करेंगे. पटना से बाहर आने-जाने वालों को काफी सुविधा होगी. पहले चरण में जेपी गंगा पथ दीघा से एएन सिन्हा संस्थान के पास अशोक राजपथ और पीएमसीएच से जुड़ेगा.

सरुक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ ही जिला पुलिस की टीम गंगा पथ के कई प्वाइंट पर तैनात किये जायेंगे. गश्ती की अलग से व्यवस्था की जायेगी. साथ ही संबंधित थानों भी हमेशा नजर रखनी होगी. पुलिस की तैनाती हो जाने से लोग गंगा पथ पर बेफिक्र होकर आ-जा सकेंगे. जगह-जगह पर चेक पोस्ट भी बनाये जायेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

Apply For Online Title Loans In Elkton, Md At Compacom

वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

दोनों सदनों में 43775 करोड़़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend