ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निवीरों को उद्योग जगत का समर्थन

UB India News by UB India News
June 22, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, संपादकीय, सेना
0
अग्निवीरों को उद्योग जगत का समर्थन

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उद्योग जगत के दिग्गजों ने कहा है कि वे अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद नौकरी देने में प्राथमिकता देंगे। पिछले दिनों सरकार ने सेना में भर्ती की जो अग्निपथ योजना घोषित की है‚ उससे सेना में भर्ती के इच्छुक युवा आंदोलित हैं। कई राज्यों में हिंसा‚ तोड़़फोड़़ और आगजनी की घटनाएं हुइÈ। ट्रेन और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। अनेक ट्रेन रद्द कर दी गइ। सबसे ज्यादा हिंसा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हुई। आक्रोशित युवाओं को कहना है कि अग्निपथ में एक तो मात्र चार साल के लिए ही सेवा करने का अवसर मिलेगा‚ भर्ती किए गए अग्निवीरों में से २५ फीसद को सेना में रिटेन कर लिया जाएगा और बाकी ७५ फीसद को रिटायर‚ और उसके बाद रिटायर हुए युवकों के सामने नये सिरे से नौकरी की तलाश या कोई स्व–रोजगार करने की जद्दोजहद दरपेश होगी। अलबत्ता‚ उन्हें एकमुश्त रकम देकर रिटायर किया जाएगा और दावा यह भी है कि सेना में सेवा के दौरान उन्हें कुछ विधाओं में कुशल कर दिया जाएगा और उनकी शैक्षणिक योग्यता में इजाफा करने के अवसर भी दिए जाएंगे ताकि रिटायर होने के बाद उन्हें नये रोजगार पाने में योग्यता के लिहाज से कोई समस्या न हो। बहरहाल‚ सेना में चार साल की सेवा करने के उपरांत रिटायर किए गए लोगों के सामने अनिश्चितता तो होगी ही। ऐसे में उद्योग जगत का आगे बढ़कर यकीन दिलाना निश्चित ही स्वागतयोग्य रुख है। उद्योग जगत अपने कार्मिकों की दक्षता और कुशलता से कोई समझौता नहीं करता। यदि वह कह रहा है कि सेना से रिटायर हुए युवकों को नौकरियों की चिंता नहीं करनी चाहिए तो इसका अर्थ यह भी है कि उद्योग के दिग्ग्गजों को पूरा यकीन है कि उन्हें दक्ष मानव संसाधन मिल जाएंगे। वैसे भी सेना में सेवा के दौरान सैनिकों के कौशल और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के प्रयास होंगे। अनुशासन तो उनमें कूट–कूट कर भर चुका होगा। इसलिए कॉरपोरेट जगत भी उत्साहित है कि उसे अनुशासिन मानव संसाधन मिलेगा। यदि ऐसा होता है तो निश्चित ही देश में रोजगार का पूरा परिदृश्य ही बदल जाएगा। मानव संसाधन का अनुशासित होना किसी भी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का अनिवार्य कारक करार दिया जाता है। तो उम्मीद करें कि देश में रोजगार का भावी परिदृश्य उत्साहजनक होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
अग्निपथ : पैदल मार्च करते राजभवन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

अग्निपथ : पैदल मार्च करते राजभवन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

नीतीश कुमार क्यों भाजपा की एक हार पर राहत की सांस ले रहे हैं…

प्रधानमंत्री जी को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend