ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में धूम

UB India News by UB India News
June 13, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, गया, पटना, भागलपुर, भाजपा
0
केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में धूम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भागलपुर। लाजपत पार्क मैदान में दोपहर एक बजे भाजपा की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण जनसभा सोमवार को होगी। सभा को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं खाद्य उपभोक्ता राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद व रेणू देवी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय, संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया संबोधित करेंगे। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
लाजपत पार्क मैदान में होने वाली सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण सभा के प्रचार-प्रसार को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व लगातार लगे हुए हैं। जिलाध्यक्ष रोहित पांडे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक कर चुके हैं।

जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए एक-एक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ साल से आमजनों के लिए विकास की गंगा बह रही है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर एक तरफ जहां जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, उद्यमियों को सम्मानित कर रही है, वहीं दूसरी ओर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण सभा के माध्यम से राज्य की जनता के बीच में नया संदेश दे रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग, बैनर, झंडा आदि के साथ शहर को सजाकर आने वाले अतिथियों के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शासनकाल के आठ साल बेमिसाल पूरा होने पर रविवार को आजाद पार्क में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच जिले के अलग-अलग प्रखंडों से कार्यकर्ता व आमजनता की भीड़ लगी। सम्मेलन में केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों ने बारी-बारी मोदी शासनकाल के विभागों के उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। आठवें साल में जनता के सामने रिपोर्ट रखा गया। कहा कि आठ साल में देश की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल दी।

उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में महिलाओं से जुड़ी सबसे ज्यादा योजनाएं ली गई। प्रत्येक योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिल, चाहे रसोई गैस, अनाज, पेंशन, मातृत्व लाभ, बेटियों की पढ़ाई की व्यवस्था या फिर शौचालय यानि घर की इज्जत की बात हो। इन सबका लाभ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस कदर प्रधानमंत्री ने आमलोगों की जिदगी बचाने का कार्य किए हैं, वह निश्चित रूप से जनहित में है। अपने देश में कोरोना का वैक्सीन तैयार कर बेमिसाल का काम किए हैं, देश की जनता के साथ-साथ मित्र राष्ट्रों में रहने वाले लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराकर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने 2014 से पहले की सरकारों से पूछा कि जो काम आठ वर्षो में हुआ है। पूर्व की सरकारें अगर कार्य करती तो देश में प्रगति होती और राष्ट्र आगे बढ़ता लेकिन पूर्व की सरकार परिवारवाद पर चल रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने की।

आने वाले दिनों में गया होगा बिहार की आर्थिक राजधानी: प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल ने कहा कि चंपारण और गया का बहुत पुराना संबंध रहा है। गया की तरक्की से हीं बिहार की तरक्की संभव है। गया में एक बड़ा कोरिडोर बन रहा है। आने वाले दो साल के अंदर गया बिहार की आर्थिक राजधानी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के गरीबों के बारे सोचती है। यहीं वजह है कि गरीबों को ध्यान रखकर सभी योजनाएं बनी है। अब जरा 2014 से पहले खाद्य सुरक्षा कानून पर गौर करें। पहले भी पीडीएस में अनाज गरीबों के लिए आता था, लेकिन साल भर में दो से तीन बार हीं मिलता था, लेकिन मोदी सरकार में प्रत्येक माह वह भी समय पर अनाज मिलता है। कहा गए गरीबों के हितैषी रखने वाली सरकारें। उन्होंने कहा कि आठ साल बिहार और देश में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराए। अब 2024 तक रोजगार की गारंटी देने आए हैं। गांव में ही रोजगार मिल रहा है।

भाजपा ने केंद्र की मोदी सरकार के ८ वर्ष पूरे होने पर जन सरोकार से जुड़े कार्यक्रम कर यहां प्रदेशभर में धूम मचा दी है। बिहार में इस कार्यक्रम के संयोजक मिथिलेश तिवारी बनाये गए हैं जो पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भी हैं। ३१ मई २०२२ से से शुरू यह कार्यक्रम १५ जून २०२२ तक चलेगा। १५ जून २०२२ को २ बजे दिन में ड़ुमरिया घाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट परिसर (गोपालगंज) में गरीब कल्याण जनसभा सह नारायणी महाआरती के भव्य आयोजन के साथ इस कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश के मंत्रीगण‚ सांसदगण‚ विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह‚ केन्द्रीय मंत्री‚ ग्रामीण विकास सह पंचायती राज (भारत सरकार)‚ नित्यानंद राय‚ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री (भारत सरकार) अतिविशिष्ट अतिथि‚ विशिष्ट अतिथिगण अमरेन्द्र प्रताप सिंह‚ मंत्री कृषि विभाग (बिहार सरकार) सह प्रभारी मंत्री गोपालगंज‚ सम्राट चौधरी‚ मंत्री‚ पंचायती राज विभाग (बिहार सरकार)‚ नितिन नवीन‚ मंत्री‚ पथ निर्माण विभाग ( बिहार सरकार)‚ नीरज कुमार बबलू‚ मंत्री‚ वन एवं पर्यावरण विभाग(बिहार सरकार)‚ जनक राम‚ मंत्री‚ खनन एवं भूतत्व विभाग ( बिहार सरकार)‚ सुबाष सिंह‚ मंत्री ‚ सहकारिता विभाग (बिहार सरकार)‚ अजय निषाद‚ सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष‚ भाजपा मिथिलेश तिवारी‚ पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा‚ बिहार‚ ओमप्रकाश यादव‚ सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा‚ बिहार‚ शंभू शरण पटेल‚ सांसद (राज्य सभा) सह प्रदेश मंत्री– भाजपा‚ सुश्री श्रेयसी सिंह‚ विधायक (जमुई)‚ रामप्रवेश राय‚ विधायक (बरौली )‚ राजीव कुमार‚ गप्पू बाबू ‚ विधान पार्षद (गोपालगंज)‚ दुर्गेश सिंह ‚ प्रदेश अध्यक्ष ‚ भाजयुमो ( बिहार) विनोद सिंह‚ जिला अध्यक्ष‚ भाजपा ( गोपालगंज)‚ राजू सिंह‚ जिला संयोजक नमामि गंगे मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि सेवा‚ सुशासन और गरीब कल्याण पर्व ३१ मई से १५ जून २०२२ तक बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य के सभी ४५ जिलों के सभी जिला केन्द्रों से लेकर सभी मतदान केन्द्रों तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गए और आगे यह सिलसिला जारी है। ३१ मई ‚ २०२२ को राज्य के सभी ११ सौ मंड़ल केन्द्रों पर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री द्वारा सम्बोधित गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन हुआ। ३१ मई‚ २०२२ को प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ड़ॉ. संजय जायसवाल द्वारा ८ वर्षों की उपलब्धियों के साथ राष्ट्र को समर्पित पुस्तिका का विमोचन किया गया। ०२ एवं ०३ जून राज्य के सभी ४५ संगठन और ३८ प्रशासनिक जिलों में राज्य के प्रमुख नेताओं मंत्री ‚ सांसद ‚ विधायक ‚ पार्टी पदाधिकारियों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया गया। ०३ जून ‚ २०२२ महापुरुषों– शहीदों के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। ०४ जून‚ २०२२ पटना सहित राज्य के सभी ४५ संगठन जिलों में किसान मोर्चा द्वारा शहीद स्मारक –प्रतिभा स्थल पर स्वच्छता अभियान चला। ०६ जून ‚ २०२२ को आजादी का अमृत महोत्सव संकल्प सभा का आयोजन हुआ। ८ वर्ष की उपलब्धियों के साथ– पीएम किसान धन्यवाद यात्रा या पदयात्रा निकाली गयी। महापुरुषों के प्रतिमा स्थान पर पीएम आभार सभा आयोजित हुआ। ६ जून से १४ जून तक सभी मंड़लों में किसान चौपाल‚ प्रगतिशिल किसान सम्मान‚ लाभार्थी किसान सम्पर्क संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा‚ बिहार द्वारा ५ जून‚ २०२२ से लेकर १४ जून तक राज्य के सभी ४५ संगठनों ने जिलों में तीन दिन और दो रात्रि का प्रत्येक जिलों में ७५ बाइक पर १५० युवाओं की टोली द्वारा विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन की योजना चला रखी है।
०५ जून ‚ २०२२ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पटना में राज्य स्तरीय संकल्प सभा और पीएम धन्यवाद पद यात्रा का आयोजन । ०७ जून से १४ जून– मंड़ल स्तरीय अल्पसंख्यक लाभार्थियों से संवाद गोष्ठी। १४ जून सभी ४५ संगठन जिला केन्द्रों पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मजार पर चादरपोशी एवं प्रधानमंत्री के लिए दुआ कार्यक्रम। सभी जिला केन्द्रों पर महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण की प्रतीक महिला जनप्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों का सम्मान तथा पीएम धन्यवाद सभा। ०७ जून से १४ जून तक मंड़ल स्तरीय महिला लाभार्थी सम्पर्क। १४ जून – ७५ हजार अभिनंदन पत्र पीएम को भेजने की योजना।
१४ जून‚ २०२२ को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के सभी पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सेवकों का सम्मान एवं बूस्टर टीकाकरण जन जागरण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन । राज्य के सभी ७२ हजारों बूथों पर वृहत लाभार्थी सम्पर्क अभियान । नमामि गंगे द्वारा राज्य के ८ महत्वपूर्ण गंगा –नारायणी घाट पर स्वच्छता और गंगा महाआरती का आयोजन । कई जिलों में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
जो इतिहास अब लिखा जाएगा क्या वह विवादों से दूर रह पाएगा…………

जो इतिहास अब लिखा जाएगा क्या वह विवादों से दूर रह पाएगा............

BJP संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर बरसे PM , विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा चुनाव : फायदे में भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend