ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विवादित बयान पर कई शहरों में प्रदर्शन-हिंसा, रांची में हिंसा‚जम्मू–कश्मीर के कुछ हिस्सों में लगा कफ्र्यू

रांची के 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू करने के साथ ही सुरक्षा बल तैनात है। तस्वीरें आज सुबह कल हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रभावित हुए मंदिर से ली गई है। जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि को कल सुबह तक के लिए बढ़ा दिया है।

UB India News by UB India News
June 13, 2022
in अध्यात्म, अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
विवादित बयान पर कई शहरों में प्रदर्शन-हिंसा, रांची में हिंसा‚जम्मू–कश्मीर के कुछ हिस्सों में लगा कफ्र्यू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर एवं कुछ राज्यों में भी शुक्रवार को प्रदर्शन हुए। झारखंड़ में प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया‚ जबकि जम्मू में अधिकारियों ने कुछ इलाकों में कफ्र्यू लगा दिया और कश्मीर में बंद जैसी स्थिति रही। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद यहां ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद परिसर में बड़़ी संख्या में लोग एकत्र हुए जिनमें से कुछ ने तख्तियां ले रखी थीं। प्रदर्शन करने वालों ने नूपुर शर्मा और भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व मीडि़या प्रमुख नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

झारखंड़ की राजधानी रांची के मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट प्रदर्शन कर रही भीड़़ को नियंत्रित करते समय कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। जुमे की नमाज के बाद सड़़कों पर उमड़़ आये तथा पथराव एवं नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं और लाठी चार्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन सुबह से ही हो रहे थे और शुक्रवार की नमाज के बाद इसने जोर पकड़़ लिया।

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू–कश्मीर में‚ भद्रवाह और किश्तवाड़़ के कुछ इलाकों में तनाव पैदा होने के बाद अधिकारियों ने कफ्र्यू लगा दिया‚ जबकि कश्मीर के कुछ हिस्सों में बंद जैसी स्थिति रही। भद्रवाह और किश्तवाड़़ कस्बे तथा कश्मीर के श्रीनगर शहर में एहतियाती उपाय के तहत इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई। मोबाइल इंटरनेट भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बंद कर दिया गया। भद्रवाह कस्बे से पथराव की छिटपुट घटनाओं की खबरें हैं।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में माहौल बिगाड़़ने की साजिश को अंजाम दिया गया। प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया‚ जिसकी वजह से पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों व कर्मचारियों को चोटें आयीं। पुलिस और पब्लिक की तमाम गाडि़़यों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आनन–फानन में अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर मुश्किल से हालात पर काबू पाया जा सका। इसके अलावा सहारनपुर‚ मुरादाबाद‚ फिरोजाबाद‚ अलीगढ़‚ बिजनौर‚ लखनऊ में भी माहौल बिगाड़़ने का प्रयास हुआ‚ लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए और कुछ जगह हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़़ दिया गया।

पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में भड़़की हिंसा के मद्’ेनजर इस बार पुलिस द्वारा खासी तैयारियां की गयी थीं। ड़ीजीपी मुख्यालय ने भी संवेदनशील जिलों को खास सुरक्षा बंदोबस्त करने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए थे‚ लेकिन शुक्रवार दोपहर को सारी तैयारियों पर पानी फिर गया। ॥ प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में अराजक तत्वों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया‚ जिससे आईजी‚ ड़ीएम‚ एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों को चोटें आयीं। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े़। घटों चले बवाल के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है‚ लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है। अटाला इलाके में पुलिस के साथ पीएसी व आरएएफ को तैनात कर दिया गया है।

अटाला में जुमे की नमाज के बाद लोग अपने–अपने घर जाने लगे थे‚ लेकिन वहां अराजक तत्व जुटने लगे थे। मौका मिलते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा– तफरी मच गई और लोग इधर–उधर भागने लगे। सुरक्षा के मद्’ेनजर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को समझाने का प्रयास किया‚ तो वे उनसे ही उलझ गए। इस पर पुलिस ने लाठियां चटकानी शुरू कीं‚ तो वे गली में भाग गए और वहां से पथराव करने लगे। पुलिस आंसू गैस के गोले छोडती रही और गोली मारने की चेतावनी देती रही‚ लेकिन उपद्रवी अनसुना कर पत्थरबाजी करते रहे। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी अराजक तत्व नहीं रुके और आगजनी शुरू कर दी। उन्होंने रिक्शा ट्राली व पीएसी की गाड़़ी में आग लगा दी। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड़ ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। अटाला में उपद्रव को रोकने के लिए अधिकारी खुद आगे आ गए। फिर भी उपद्रवी नहीं माने। इस दौरान आईजी राकेश सिंह और आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार भी घायल हो गए। डीएम‚ एसएसपी और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। डेढ घंटे से अधिक समय तक पत्थरबाजी होती रही। आसपास के लोग दहशत में घर में दुबके हुए थे। एसएसपी अजय कुमार पाण्ड़ेय के अनुसार उपद्रवियों की शिनाख्त कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में टीले वाली मस्जिद पर नमाज के बाद नारेबाजी हुई। हालांकि‚ पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त की वजह से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इसी तरह सहारनपुर‚ मुरादाबाद‚ फिरोजाबाद और अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने माहौल बिगाड़़ने का प्रयास किया‚ लेकिन पुलिस के सख्त रुख के बाद उनको वापस जाना पड़़ा। बिजनौर में सोशल मीडि़या पर अफवाहें फैलाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रयागराज समेत अन्य जिलों में भी पुलिस लगातार उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न शहरों में शुक्रवार को हुई पथराव की घटनाओं के बाद प्रशासन को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से पथराव व नारेबाजी वाले शहरों की स्थिति की जानकारी ली। तत्पश्चात अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी‚ ड़ीजीपी ड़ीएस चौहान और एड़ीजी कानून–व्यवस्था प्रशांत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
प्रयागराज में पथराव व आगजनी‚ सहारनपुर‚ मुरादाबाद‚ अलीगढ़‚ लखनऊ में भी हुई नारेबाजी
जुमे की नमाज के मद्’ेनजर पूरे प्रदेश में धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी थी। उपद्रव की आशंका के मद्’ेनजर पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किया गया था। नतीजतन प्रयागराज‚ फिरोजाबाद‚ मुरादाबाद और सहारनपुर को छोड़कर पूरे प्रदेश में अमन–चैन कायम रहा। उपद्रव की कोशिश वाले शहरों में भी पुलिस ने संयम से काम लिया।

प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने और अशांति फैलाने वाले १३६ अराजक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एड़ीजी कानून–व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सहारनपुर से ३८‚ प्रयागराज–१५‚ हाथरस– २४‚ मुरादाबाद–सात‚ फिरोजाबाद –दो व अंबेड़करनगर से २३ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज सहित कुछ शहरों से जुमे की नमाज के बाद पथराव और नारेबाजी की घटनायें होने की जानकारी मिली है। आमतौर पर प्रदेश में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गयी‚ लेकिन जिन स्थानों पर शांति भंग करने के प्रयास किये गये‚ वहां उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। शांति भंग करने की कोशिश में बच्चों और किशोरों को आगे किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

Next Post
कोरोना के नये स्ट्रेन की आहट से बिहार सतर्क, जिलों को विशेष तैयारी का मिला निर्देश

कोरोना का जिन्न फिर बाहर

गड्ढे में जा गिरी स्कॉर्पियो, 9 यात्रियों की मौत

गड्ढे में जा गिरी स्कॉर्पियो, 9 यात्रियों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend