ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल लालू यादव के जन्म दिन को सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस के रुप में मनायेगा राजद

UB India News by UB India News
June 11, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
कल लालू यादव के जन्म दिन को सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस के रुप में मनायेगा राजद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद का जन्म दिन सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस के रुप में मनाने की तैयारी उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल कर रही है। लालू प्रसाद इस बार अपने जन्म दिन 11 जून के अवसर पर पटना में ही रहेंगे। उनके समर्थक उनको अब भगवान मानने लगे हैं। समाजवादी नेता लालू प्रसाद अब भगवान बन गए हैं। उनके 75वें जन्म दिन पर राजद समर्थकों ने लालू प्रसाद को महानायक भगवान कह कर संबोधित किया गया है। राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सहित इकबाल अहदम, ओम प्रकाश चौटाला, मनोज यादव और नीरज राय ने पोस्टर लगाकर लालू प्रसाद को दलितों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों का भगवान कहा है और शुभकामनाएं दी है। पोस्टर पर लालू प्रसाद के जीवन से जुड़े कई पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी लगाए गए हैं।

गरीबों को भोजन कराने का दिया गया निर्देश

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार लालू प्रसाद का 75 वां जन्म दिन सामाजिक न्याय एवं सदभावना दिवस के रुप में पूरे राज्य में मनाया जाएगा। राज्य भर में पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद, जिला अध्यक्ष आदि पार्टी के जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, विभिन्न गांवों, मोहल्लों में गरीबों को भोजन कराएंगे।

राजद कार्यालय में लाइब्रेरी की होगा उदघाटन, तेजप्रताप लालू पाठशाला शुरू करेंगे

बता दें कि 11 जून को राजद कार्यालय में तैयार लाइब्रेरी का उद्घाटन भी लालू प्रसाद करेंगे। इसमें समाजवादी नेताओं से जुड़ी जीवनियां किताबों के जरिए लोग जान सकेंगे। बता दें कि राज्य भर में लालू प्रसाद के समर्थक अलग- अलग तरीके से जन्म दिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कहीं ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है तो कहीं बच्चों के बीच किताबें बांटी जा रही है। उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव लालू प्रसाद के जन्म दिन के अवसर पर लालू पाठशाला की शुरुआत पटना कि दलित बस्ती से करने वाले हैं।

कई तस्‍वीरों से सजाया गया पोस्‍टर 

इधर समर्थकों ने उन्‍हें भगवान की संज्ञा दे दी है। जगह-जगह लगाए गए पोस्‍टर में लालू प्रसाद की कई तस्‍वीरें लगी हैं। ये तस्‍वीरें उनके मुख्‍यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री रहने वाले समय की है। किसी में वे साइकिल चलाते तो किसी में गाय के साथ दिख रहे हैं। तस्‍वीरें काफी पुरानी ब्‍लैक एंड व्‍हाइट हैं। बीच में लालू प्रसाद का बड़ा फोटाे लगाया गया है। लालू परिवार की भी कुछ तस्‍वीरें हैं। यूं कहें कि लालू प्रसाद के जीवन से जुड़े चर्चित पलों को पोस्‍टर पर संजोया गया है। बीच में लिखा है, दलितों, अतिपिछड़ों, अल्‍पसंख्‍यकों के महानायक एवं गरीब-गुरबों के भगवान  लालू प्रसाद को 75वें जन्‍मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

Next Post
कोलकाता: बांग्लादेश हाई कमीशन के पास चली अंधाधुंध गोलियां

कोलकाता: बांग्लादेश हाई कमीशन के पास चली अंधाधुंध गोलियां

जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन , प्रयागराज में हालात आउट ऑफ कंट्रोल

जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन , प्रयागराज में हालात आउट ऑफ कंट्रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend