ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के एमएलसी चुनाव में भाजपा ने घोषित किए 2 MLC उम्‍मीदवार ,हरि साहनी और अनिल शर्मा होंगे उम्मीदवार

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी एमएलसी चुनाव में उम्‍मीदवार नहीं उतारेगी।

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in पटना, भाजपा
0
विधानपरिषद चुनाव : राजद नहीं मानता है तो कांग्रेस-माले की ओर से भी एक उम्‍मीदवार उतारा जा सकता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानपरिषद चुनाव 2022 को लेकर सियासी गतिविधियां बढ़ चुकी हैं. विभिन्‍न दलों की ओर से प्रत्‍याशियों की घोषणा करने का सिलसिला लगातार जारी है. सत्‍तारूढ़ जेडीयू और मुख्‍य विपक्षी पार्टी आरजेडी के बाद अब भाजपा ने भी विधानपरिषद चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने MLC चुनाव के लिए 2 उम्‍मीदवारों का ऐलान किया है. विधानपरिषद चुनाव के लिए जारी प्रत्‍याशियों की सूची में भाजपा नेता हरि साहनी और अनिल शर्मा का नाम शामिल है. बता दें कि जदयू और राजद की ओर से प्रत्‍याशियों की घोषणा होने के बाद से ही भाजपा द्वारा भी प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा करने का अनुमान जताया जा रहा था.

बिहार कांग्रेस विधान परिषद चुनाव में खेल बिगाडऩे की तैयारी में है। कांग्रेस का दावा है कि दूसरे दलों के करीब 15-16 विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस वजह से पार्टी एक प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ, तो विधान परिषद चुनाव में मतदान की नौबत आ सकती है। मतदान की नौबत आई तो क्रास वोटिंग का खतरा पार्टियों की इज्‍जत उतार सकता है। इसके साथ ही जीतन राम मांझी की पार्टी हम और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के विधायकों की पूछ बढ़ सकती है। इधर, बुधवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी एमएलसी चुनाव में उम्‍मीदवार नहीं उतारेगी।

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

चार दलों से उतारे जा सकते हैं उम्‍मीदवार
दरअसल, एमएलसी चुनाव में उम्‍मीदवार उतारने की तैयारी केवल भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस ने की है। राजद के उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाख‍िल कर दिया है। जदयू उम्‍मीदवार आज नामांकन कर सकते हैं। भाजपा अपने दो उम्‍मीदवारों को अपने दम पर विधान परिषद भेज सकती है, लेकिन जदयू को अपने दो उम्‍मीदवार, राजद को अपने तीन उम्‍मीदवार और कांग्रेस के एक उम्‍मीदवार को बगैर दूसरी पार्टियों के सहयोग के चुनाव जीताना नामुमकिन होगा। ऐसे हालात में एआइएमआइएम, हम और वाम दलों के समर्थन के बिना चुनाव जीतना संभव नहीं होगा।

क्रास वोटिंग का सता रहा खतरा
विधान परिषद चुनाव की जारी प्रक्रिया के बीच कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस परिषद चुनाव में एक उम्मीदवार पर दांव लगाने पर विचार कर रही है। तिवारी ने कहा वे किसी भी दल के विधायकों को क्रास वोटिंग के लिए उकसा नहीं रहे, लेकिन विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ जाने का दावा कर रहे हैं। इसके बाद पार्टी एक दमदार उम्मीदवार पर दांव लगाने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस में दो नामों की हो रही चर्चा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल टिकट के लिए दो नाम चर्चा में हैैं। एक संजीव सिंह की दूसरी कौकब कादरी की। तिवारी ने कहा पहले उम्मीद थी कि भाकपा माले व अन्य वामपंथी दल कांग्रेस के साथ मिलकर एक उम्मीदवार देंगे। माले द्वारा राजद पर भरोसा जताए जाने के बाद पार्टी ने परिषद चुनाव में प्रत्याशी देने का फैसला वापस ले लिया था।

कांग्रेस के पास अपने 19 विधायक
अब अन्य पार्टियों के 15-16 विधायकों के आग्रह पर कांग्रेस ने प्रत्याशी पर दांव लगाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के पास अपने 19 विधायक हैं। यदि दूसरे दल में अपने ही लोगों से नाराज चल रहे 15-16 विधायक कांग्रेस के लिए वोट देते हैं तो हमारी जीत संभव हो जाएगी। तिवारी ने कहा प्रत्याशी पर निर्णय होते ही नाम सार्वजनिक किया जाएगा।

जान लीजिए चुनाव में जीत का गणित
बिहार विधान परिषद की सात सीटों के लिए फिलहाल चुनाव हो रहा है। विधान परिषद में कुल 243 सीटें हैं। पार्टी वार विधायकों की स्‍थ‍िति देखें तो फिलहाल भाजपा अपने दम पर दो, राजद दो और जदयू एक उम्‍मीदवार को चुनाव जीताने लायक संख्‍या बल रखती हैं। जदयू और राजद के एक-एक उम्‍मीदवार को जीताने के लिए अन्‍य दलों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
दिल्ली: जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक

दिल्ली: जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक

World Bank ने क्यों दी Great Inflation की चेतावनी?

World Bank ने क्यों दी Great Inflation की चेतावनी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend