ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नितिन गडकरी पहुंचे बिहार, नीतीश कुमार के साथ दी नेशनल हाइवे की 15 योजनाओं की बड़ी सौगात

UB India News by UB India News
June 8, 2022
in पटना, बिहार
0
नितिन गडकरी पहुंचे बिहार, नीतीश कुमार के साथ दी नेशनल हाइवे की 15 योजनाओं की बड़ी सौगात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गंगा नदी पर पटना और हाजीपुर के बीच बने महात्‍मा गांधी सेतु की पुनर्निर्मित दूसरी लेन का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एक भव्‍य समारोह में किया। यह समारोह हाजीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नेशनल हाइवे की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। पटना पहुंचते ही वे सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के बाद दोनों नेता साथ ही वह परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए हाजीपुर पहुंचे।

गांधी सेतु के पटना छोर पर संक्षिप्त कार्यक्रम, हाजीपुर में सभा
गांधी सेतु की जिस लेन का मंगलवार को लोकार्पण हुआ, उसके पटना छोर पर उद्घाटन का संक्षिप्त कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। फीता काटकर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों का काफिला समारोह में पहुंचा। मुख्य समारोह का आयोजन वैशाली जिले के मुख्‍यालय हाजीपुर में हुआ।

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

इन केंद्रीय मंत्रियों की रहेगी मौजूदगी
लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, आरके सिंह, पशुपति कुमार पारस, नित्यानंद राय व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।

अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुँचे केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का जयप्रकाश नारायण पटना हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री श्री @tarkishorepd जी, श्रीमती @renu_bjp जी, केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp जी और… pic.twitter.com/bX4DqJAGMm

— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) June 7, 2022

गांधी सेतु की दोनों लेन शुरू हो जाने से काफी सुविधा हो जाएगी : उमेश
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि गांधी सेतु की दोनों लेन के आरंभ हो जाने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार की संपर्कता और सहज हो जाएगी। वर्तमान में इस पुल से एक मिनट में औसतन 52 हजार वाहन गुजरते हैैं। इस तरह से 24 घंटे में 75000 वाहन गांधी सेतु से गुजर रहे। इनमें 60 फीसदी से अधिक बड़े वाहन शामिल हैैं। एक लेन पर ट्रैफिक की वजह से हमेशा जाम की स्थिति रहती थी। मात्र छह किमी की दूरी तय करने में घंटों का समय लगता था। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि बिहार को पुल के नए स्वरूप की सौगात मिल रही। पुल निर्माण की गति की वह स्वयं निरंतर मानीटरिंग करते रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी की अध्यक्षता में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री @nitin_gadkari जी के करकमलों से होगा महात्मा गांधी सेतु का लोकापर्ण एवं ₹13,585 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में समस्त बिहारवासी सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/etnFAkvmuD

— Nitin Nabin (@NitinNabin) June 7, 2022

13 हजार 585 करोड़ की लागत से कुल 15 परियोजनाओं का उद्घाटन
हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से 13 हजार 585 करोड़ की लागत से कुल 15 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. गांधी सेतु के दोनों लेन से गाड़ियों का परिचालन शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो गयी. इसके उद्घाटन के बाद पटना शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा.

2014 में राज्य और केंद्र सरकार के बीच बनी थी सहमति
गौरतलब है कि साल 2014 में गांधी सेतु की मरम्मति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहमति बनी थी. पहले चरण में पश्चिमी लेन के पुराने सुपर स्ट्रक्चर को तोड़कर उसकी जगह स्टील के नए सुपर स्ट्रक्चर को बनाया गया. जिस पर साल 2020 में वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था. अब पूर्वी लेनके लोकार्पण के बाद पुल के दोनों लेन से वाहनों का परिचालन शुरू होने से उत्तर बिहार से राजधानी पटना आने वाले लोगों को बड़ी सहुलियत हो गई. अब पटना से हाजीपुर का सफर महज 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

सीएम आवास पर की नीतीश कुमार से मुलाकात
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पटना पहुंचे. पटना पहुंचने पर भाजपा के नेताओं ने नितिन गडकरी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं. अपने आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया है. वहां चाय पर चर्चा के बाद दोनों हाजीपुर के लिए रवाना हो गये.

केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री @tarkishorepd जी, केंद्रीय मंत्री श्री @AshwiniKChoubey जी सहित प्रमुख नेता उपस्थित थे। pic.twitter.com/Uts58ygfpZ

— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) June 7, 2022

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
बिहार में ब्रेजा कार ने घर में घुसकर 7 को रौंदा, 3 की मौत, राजस्थान में सड़क हादसे में 8 की मौत

बिहार में ब्रेजा कार ने घर में घुसकर 7 को रौंदा, 3 की मौत, राजस्थान में सड़क हादसे में 8 की मौत

Як порахувати відсоток збільшення Як вважають відсоток зростання? Формула збільшення числа на заданий відсоток. Сума з ПДВ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend