ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ब्रेजा कार ने घर में घुसकर 7 को रौंदा, 3 की मौत, राजस्थान में सड़क हादसे में 8 की मौत

UB India News by UB India News
June 8, 2022
in खास खबर, दुर्घटना
0
बिहार में ब्रेजा कार ने घर में घुसकर 7 को रौंदा, 3 की मौत, राजस्थान में सड़क हादसे में 8 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार और राजस्थान से सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दोनों राज्यों में हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ब्रेजा कार सड़क किनारे एक घर में घुस गई. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, राजस्थान की बाड़मेर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तीन घटना स्थल पर ही हुई मौत
बिहार के बेतिया से बगहा की ओर जा रही एक ब्रेजा कार मंगलवार की सुबह बहुअरवा गांव के पास चालक का कार पर से नियंत्रण हटने की वजह से सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी. इस दौरान कार ने 7 लोगों को कुचल दिया. चौतरवा के थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सात लोगों को रौंदते हुए कार घर में जा घुसी. इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज (7), करिश्मा (8) और मतीसरा (55) के रूप में की गई है. इस दुर्घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर जाम कर हंगामा किया. पुलिस के समझाने और पीड़ित को पूरा न्याय दिलाने की बात कहने के बाद मामला शांत हुआ.

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

राजस्थान की बाड़मेर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में जालोर बाड़मेर मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कार में सवार आठ लोगों को मौत हो गई. सभी लोग सांचौर के निवासी बताए गए हैं, जो विवाह समारोह से आ रहे थे. बताया जाता है कि इसी दौरान ट्रक और एसयूवी गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों में से एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

घटना गुडामालानी से महज 5 किलोमीटर रामजी का गोल की तरफ बांटा फांटा के पास घटी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाया गया. वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडामालानी लाया गया. इस घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया, जिसे गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया. वहीं, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post

Як порахувати відсоток збільшення Як вважають відсоток зростання? Формула збільшення числа на заданий відсоток. Сума з ПДВ

केंद्र की मोदी सरकार ने पिछडा वर्ग आयोग को दिलाया संवैधानिक दर्जाःओबीसी मोर्चा

केंद्र की मोदी सरकार ने पिछडा वर्ग आयोग को दिलाया संवैधानिक दर्जाःओबीसी मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend