ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगो ने लगाई फाँसी

UB India News by UB India News
June 6, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, समस्तीपुर
0
समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगो ने लगाई फाँसी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के समस्‍तीपुर में स्‍पब्‍ध करने वाली बड़ी घटना हुई है। विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के फंदे से लटकते शव मिले हैं। घटना शनिवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। सुबह होने पर जब इसकी जानकारी मिली तो लोगों की भीड़ जमा हाे गई। जितनी मुंह, उतनी बातें। यह सामूहिक आत्‍महत्‍या है या हत्‍या के बाद आत्‍महत्‍या, या फिर सामूहिक हत्‍या, इसपर से पर्दा तो जांच के बाद ही हटेगा; लेकिन फिलहाल इसके पीछे आर्थिक तंगी व कर्ज को कारण सामूहिक आत्‍महत्‍या माना जा रहा है। परिवार में अब केवल दो शादीशुदा बेटियां ही बची हैं।

बताया जाता है कि मऊ गांव के वार्ड निवासी मनोज झा आटो चलाकर व खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के क्रम में उन्होंने कई समूहों से ऋण भी लिया था। समय-सीमा के अंदर इसकी अदायगी करने में वे सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस कारण बार-बार उन्हें तकादा भी झेलना पड़ रहा था। साथ ही डांट भी खानी पड़ रही थी।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

में वार्ड 11 निवासी रविकांत झा के पुत्र मनोज झा (45), मनोज झा की मां सीता देवी (65), मनोज झा के पुत्र सत्यम कुमार (10), शिवम कुमार (07) एवं मनोज की पत्नी सुंदरमणि देवी (38) शामिल हैं। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी तरह घेराबंदी कर दी है। एफएसल टीम को यहां बुलाया गया है। दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। एफएसल टीम को बुलाया गया है।

पिता ने भी दी थी फांसी लगाकर जान
इसके पूर्व भी मनोज झा के पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए कर्ज लिए थे। कर्ज चुका नहीं कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी जान दे दी थी। अभी उनके पुत्र ने भी अपनी बहन की शादी मंदिर में की थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
हापुड़ की फैक्टरी में धमाके से 13 मजदूरों की मौत, अवैध रूप से बनाए जाते थे पटाखे, पीएम ने जताया शोक

हापुड़ की फैक्टरी में धमाके से 13 मजदूरों की मौत, अवैध रूप से बनाए जाते थे पटाखे, पीएम ने जताया शोक

राज्यसभा चुनाव: राजद में छह सीटों पर दर्जन से अधिक दावेदार

राज्यसभा चुनावः भाजपा ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, विधायकों को किया नजरबंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend