ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरसीपी सिंह को लेकर जदयू में अभी भी स्पष्टता नहीं!

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in जदयू, पटना
0
नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एक साथ सक्रिय है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर जदयू में अभी भी स्पष्टता नहीं है. ये सवाल लगातार उठ रहा है कि राज्य सभा का टिकट कटने के बाद अगर केंद्र में आरसीपी सिंह मंत्री नहीं रह पाते हैं तो आने वाले समय में जदयू में उनकी भूमिका क्या हो सकती है? इस सवाल का जवाब JDU के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक जानना चाहते हैं. लेकिन, इसी बीच RCP सिंह की भूमिका को लेकर JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने ऐसा जवाब दिया है कि लोग और भी कन्फ्यूज हो रहे हैं.

दरअसल, उपेन्द्र कुशवाहा से जब ये सवाल पूछा गया कि राज्य सभा का टिकट कटने के बाद अब JDU में आरसीपी सिंह की भूमिका क्या रहने वाली है? इस सवाल पर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आरसीपी सिंह बड़े नेता हैं और अनुभवी हैं. वे पार्टी में हैं ही तो संगठन का कार्य देखते रहेंगे. लेकिन, अभी फिलहाल आरसीपी सिंह के बारे में कुछ अधिक नहीं बोला जा सकता है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

उपेन्द्र कुशवाहा ने ये बात न्यूज 18 से बातचीत करते हुए तब कही जब वो देवघर में बाबा के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे. दरअसल जबसे आरसीपी सिंह का राज्य सभा से टिकट कटा है तब से ही उन्हें लेकर कयासबाजी तेज है. उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की चर्चा के बीच हर कोई आरसीपी सिंह के राजनीतिक भविष्य के बारे में जानना चाहता है.

इसके पहले JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी आरसीपी सिंह के भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि पार्टी में हर किसी की भूमिका रहती है, चाहे छोटा सा कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता; उनकी भूमिका पार्टी के लिए तो रहती ही है. मैंने भी 1994 में पार्टी में कार्यकर्ता की तरह भूमिका निभाई है.

वहीं, राज्य सभा का टिकट कटने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने भी कहा था कि वो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन में भी काम करने को तैयार हैं, और पहले भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम कर चुके हैं. बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि आरसीपी सिंह पर जदयू आगे क्या तय करता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post

5 Winning Strategies To Use For Romania Mail Order Bride

पौधारोपण अभियान में सबको भाग लेना चाहिए : दिलीप कुमार

पौधारोपण अभियान में सबको भाग लेना चाहिए : दिलीप कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend