ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर, 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे नींव

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर, 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे नींव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे यहां यूपी इंवेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। यह सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्ववीट के जरिए दी है। इस दौरान पीएम मोदी 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1,406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में कृषि और संबद्ध, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, अक्षय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इस कार्यक्रम में देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति भी शामिल होंगे।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लखनऊ के इंदि‍रा गांधी प्रतिष्‍ठान में उत्‍तर प्रदेश निवेशक शिखर सम्‍मेलन के परिवर्तनात्मक समारोह में 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

अडाणी, बिड़ला, हीरानंदानी जैसे नामी उद्योगपति भी लेंगे हिस्सा
एक सरकारी बयान के मुताबिक कार्यक्रम में देश के नामी उद्योगपति गौतम अडाणी, कुमार मंगलम बिड़ला, निरंजन हीरानंदानी और मैथ्यू आइरीज भी अपने विचारों को साझा करेंगे। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 2018 में हुए निवेशक सम्मेलन में चार लाख 68 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए थे, जिसकी पहली और दूसरी के बाद अब तीसरी जीबीसी होने जा रही है।

RELATED POSTS

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

80 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी
बयान के मुताबिक तीसरी जीबीसी में 80 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर रहे हैं। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इसमें एमएसएमई क्षेत्र में 805 परियोजनाएं लगाई जाएंगी, जिसके बाद 275 परियोजनाएं कृषि क्षेत्र और सहायक उद्योगों और 65 परियोजना फार्मा और चिकित्सा आपूर्ति की होंगी। इसके अलावा शिक्षा से जुड़ी 1,183 करोड़ रुपये मूल्य की छह परियोजना, डेयरी से जुड़ी 489 करोड़ रुपये की सात परियोजना, पशुपालन से जुड़ी 224 करोड़ रुपये की छह परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं।

पीएम मोदी राष्ट्रपति के साथ जाएंगे उनके पैतृक गांव
प्रधानमंत्री इसके बाद 1.45 बजे कानपुर के पाराउंख जाएंगे, जहां वे राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद वे डॉक्‍टर बीआर अम्‍बेडकर भवन और फिर मिलन केन्‍द्र जाएंगे। मिलन केन्‍द्र राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का पैतृक आवास है, जिसे उन्‍होंने सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया था और इसे सामुदायिक केन्‍द्र में परिवर्तित कर दिया गया था। वे पराउंख गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दरअसल, राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद भीा आज शुक्रवार से उत्‍तर प्रदेश की 4 दिन की यात्रा पर हैं। दौरे के दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह कानपुर, कानपुर देहात, गोरखपुर, संत कबीर नगर, वाराणसी और लखनऊ भी जाएंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

Next Post
जातीय गणना में किसी का हक नहीं मारा जाएगा

जातीय गणना में किसी का हक नहीं मारा जाएगा

यूटिलाइजेशन कार्य में लाएं तेजीः सम्राट चौधरी

यूटिलाइजेशन कार्य में लाएं तेजीः सम्राट चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend