ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय गणना में किसी का हक नहीं मारा जाएगा

UB India News by UB India News
June 3, 2022
in जदयू, पटना
0
जातीय गणना में किसी का हक नहीं मारा जाएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के उर्जा तथा योजना एवं विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव‚ समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी एवं परिवहन विभाग की मंत्री शीला मंडल ने भाग लिया। इस दौरान राज्य के कोने–कोने से आए कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को तीनों मंत्रियों द्वारा सुना गया और उसका त्वरित निराकरण किया गया।

उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में जातीय गणना कराने पर आम सहमति हो गई है। जातीय गणना में किसी का भी हक नहीं मारा जाएगा और इसे सभी दल को बताया भी किया जाएगा। यहां जो भी जन्म लिए हैं‚ उन सभी लोगों की गणना की जाएगी। सरकार सबकी राय देखेगी। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच कोसी पर तीन फेज में २०५९ मेगा वाट पनबिजली परियोजना समझौते के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि निश्चित रूप से इससे बिहार को भी लाभ होगा।विधान परिषद के लिए हो रहे चुनाव के संदर्भ में उर्जा मंत्री ने कहा कि जदयू एवं भाजपा के बीच २–२ सीट पर चुनाव लडने को लेकर बात चल रही है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा दिए गए अफर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जदयू ने अपने विस्तार के क्रम में अलग–अलग राज्यों से सामान्य कार्यकर्त्ताओं को टिकट दिया है। परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा की कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम का आज ही पटना में उद्घाटन हुआ है। पटना इस सिस्टम को शुरू करने वाला देश का चौथा स्थान बन गया है। इससे अब किस रूट पर गाडी है‚ गाडी किस स्पीड से चल रही है। इन सबकी जानकारी हर क्षण कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी। साथ ही दुर्घटना होते ही उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी और वहीं से इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाबा में कहा कि पूरे बिहार में सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। ज्योंही पाइप लाइन बिछ जाएगा‚ सभी जगह पर सीएनजी बसें चलायी जायेंगीस १५ वर्ष पुरानी गाडियों को भी जल्द से जल्द हटाने का प्रयास चल रहा है।समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि आंगनबाडी केंद्रों में एक बडा बदलाव किया गया है उनके मीनू बदले गए हैं और अब वहां अलग–अलग दिन भिन्न–भिन्न वस्तु खाने को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर से भी बडे पदाधिकारियों द्वारा आंगनबाडी केंद्रों की जांच कराई जा रही है‚ ताकि कहीं कोई गडबडी की गुंजाइश न रहे।उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय उपाध्यक्ष नवीन आर्य चन्द्रवंशी‚ मुख्यालय महासचिव अरुण कुमार सिंह एवं मुख्यालय सचिव वासुदेव कुशवाहा उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
यूटिलाइजेशन कार्य में लाएं तेजीः सम्राट चौधरी

यूटिलाइजेशन कार्य में लाएं तेजीः सम्राट चौधरी

रोजगारी‚ पलायन और शैक्षणिक जनगणना भी होनी चाहिए:पप्पू यादव

रोजगारी‚ पलायन और शैक्षणिक जनगणना भी होनी चाहिए:पप्पू यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend