ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में बिहारी श्रमिक की हत्‍या, आतंकियों ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक को मारी गोली

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in अपराध, खास खबर, जिलावार, पटना
0
जम्मू-कश्मीर में बिहारी श्रमिक की हत्‍या, आतंकियों ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक को मारी गोली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने बैंक परिसर में बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. वह राजस्थान के रहने वाले थे. घाटी में एक मई से तीसरी बार किसी गैर-मुस्लिम सरकारी कर्मचारी की हत्या की गयी है. वहीं, पिछले एक महीने में टारगेट किलिंग का यह आठवां मामला है. लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन रेसिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इधर, मैनेजर की हत्या के 12 घंटे के भीतर आतंकियों ने गुरुवार की देर रात बडगाम जिले में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को निशाना बनाया. इसमें बिहार के दिलखुश और पंजाब के गुरदासपुर निवासी गोरिया घायल हो गये.

खून से लथपथ दिलखुश ने तोड़ दिया दम
खून से लथपथ दोनों को श्रीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दिलखुश ने दम तोड़ दिया. गोरिया की हालत स्थिर बतायी जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों ने घेर लिया है. आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच हाइलेवल मीटिंग हुई. मीटिंग में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे. शाह ने शुक्रवार को भी बैठक बुलायी है, जिसमें कश्मीर के उप-राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

अधिकारियों ने बताया कि हमले में दिलकुश कुमार और गुरी घायल हुए. उन्होंने बताया कि गुरी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि 17 वर्षीय दिलकुश ने एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि दिलकुश कुमार बिहार का रहने वाला था. उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके की घेराबंदी कर घटना में शामिल आतंकियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. इस बीच, प्रदेश में मुख्यधारा के दलों ने मजदूरों पर हमले की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. यह भी पढ़ें :फिल्म कलाकार ने की आत्महत्या की कोशिश, फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

पीडीपी ने ट्वीट कर कहा, ”बडगाम में दो और आम नागरिकों को गोली मारी गई. कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. क्या सरकार अब भी हालात समान्य होने का राग अलापेगी? दिलकुश के परिवार के प्रति संवेदनाएं.” नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी मजदूरों पर हमले की निंदा की. पार्टी ने कहा, ”एक दिन में दूसरी इस तरह की घटना. एक और व्यक्ति की जान चली गई. जेकेएनसी गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले की कड़ी निंदा करती है, जिसमें बिहार के दिलकुश की मौत हो गई. घायल मजदूर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.” पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अपनी पार्टी ने भी मजदूरों पर हमले की घटना की निंदा की और मृतक के परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त की.

फरवरी में हुई थी शादी, अगले माह आनेवाले थे गांव
बैंक मैनेजर विजय कुमार के पिता ओम प्रकाश बेनीवाल ने बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद कहा कि उनका बेटा ईडीबी में मार्च 2019 में भर्ती हुआ और इसी साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी. वह अगले महीने 10-15 दिन के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले स्थित अपने पैतृक गांव भगवान आने वाला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

परिवार इस घटना के बाद से गहरे सदमे में है. कुमार ने एक सप्ताह पहले ही कुलगाम शाखा में काम करना शुरू किया था. वह पहले केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के सह-स्वामित्व वाले बैंक की कोकरनाग शाखा में कार्यरत थे. एसबीआइ ने बयान जारी कर कहा कि बैंक घाटी में तैनात कर्मियों सहित अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है………….

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है.............

महिलाओं को परिवार व समाज में माहौल मिल जाए तो कोई ऐसा काम नहीं है जिसे वे पुरुषों की अपेक्षा बेहतर न कर सकें………..

महिलाओं को परिवार व समाज में माहौल मिल जाए तो कोई ऐसा काम नहीं है जिसे वे पुरुषों की अपेक्षा बेहतर न कर सकें...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend