ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा चुनाव चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा, बीजेपी का दांव भी भारी

UB India News by UB India News
June 2, 2022
in खास खबर, सांसद
0
राज्यसभा चुनाव चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा, बीजेपी का दांव भी भारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस आलाकमान के उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के कई नेताओं में बेहद नाराजगी है. खासकर महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट पर कई नेताओं ने खुलकर असहमति जताई है. इसके साथ ही ही राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ‘बाहरी’ का मुद्दा बवाल मचा रहा है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इस असंतोष को भुनाने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है. बीजेपी ने अपने दम पर जीती जा सकने वाली सीटों से ज्यादा का टारगेट तय किया है और इसके लिए प्रभावशाली निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है. भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान और हरियाणा से जी मीडिया कॉरपोरेशन और एस्सेल समूह के प्रमुख सुभाष चंद्रा और आईटीवी नेटवर्क के कार्तिकेय शर्मा को समर्थन दिया है. इसी तर्ज पर बीजेपी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक से धनंजय महादिक और लहर सिंह सिरोया को भी मैदान में उतारा है. इससे साफ है कि भाजपा का यह दांव कांग्रेस के लिए नई चुनौती दे सकता है. इससे कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ गया है.

राजस्थान में फंस गया पेंच
गौरतलब है कि सुभाषा चंद्रा पिछली बार कांग्रेस समर्थित अधिवक्ता आरके आनंद को हराकर हरियाणा से राज्यसभा पहुंचे थे. इस बार भाजपा ने उन्हें समर्थन देने का फैसला तब किया जब कांग्रेस नेतृत्व के राजस्थान की तीनों सीटों से बाहरी उम्मीदवारों को उतारने का फैसले से स्थानीय नेताओं को नाराज कर दिया है. गणित के आधार पर तीनों सीटें कांग्रेस आसानी से जीत सकती है. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला उम्मीदवार बनाए गए हैं. कांग्रेस हाईकमान के उम्मीदवारों को चयन पर राजस्थान के नेताओं में गहरी नाराजगी है. कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा सार्वजनिक रूप से ट्विटर पर लिख चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण हैं?’

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

कांग्रेस को राजस्थान में भी चुनौती
दरअसल, एक सीट जीतने के लिए 41 वोट की जरूरत है, कांग्रेस के पास 108 वोट हैं. उसे तीसरे उम्मीदवार प्रमोद तिवारी की जीत तय करने के लिए निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के समर्थन की भी जरूरत पड़ेगी. खबर है कि राजस्थान में 13 निर्दलीय विधायकों में से 10 विधायकों ने मंगलवार रात को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों से मुलाकात की. उधर, भाजपा ने अपने दिग्गज नेता घनश्याम तिवारी को मैदान में उतारा है. पार्टी के पास अतिरिक्त 30 वोट बचते हैं और उसे चंद्रा को ट्रांसफर किया जा सकता है. ऐसे में नतीजा 13 निर्दलीयों पर निर्भर करेगा, जिसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास तीन, सीपीएम और भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ दो-दो और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक सीट है.

हरियाणा में भी बाहरी उम्मीदवार
हरियाणा में कांग्रेस ने अपने स्थानीय चेहरे सुरजेवाला को राजस्थान भेज दिया है और दिल्ली के अजय माकन को यहां से उम्मीदवार बनाया है. उधर, कार्तिकेय शर्मा के नौ वोट भाजपा से पक्के हो गए हैं. अपने उम्मीदवार किशन लाल पंवार की जीत सुनिश्चित करने के बाद पार्टी ने कार्तिकेय को समर्थन देकर बड़ा दांव चल दिया है. इसी तरह महाराष्ट्र में भाजपा ने गेम को दिलचस्प बना दिया है जहां एकमात्र सीट के लिए कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी का चयन किया है, जो यूपी से ताल्लुक रखते हैं. वहां स्थानीय नेताओं में काफी नाराजगी है. ऐसे में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ गया है.

कर्नाटक की चौथी सीट पर रार
कर्नाटक में चौथी सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अतिरिक्त उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं जिससे जेडीएस के लिए एकमात्र सीट जीतना भी मुश्किल हो गया है. 122 विधायकों के साथ भाजपा के पहले दो उम्मीदवार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ऐक्टर जग्गेश आसानी से राज्यसभा पहुंच सकते हैं जबकि सिरोया को 32 वोट मिलेंगे और ऐसे में उन्हें जीत के लिए 13 और वोटों की जरूरत होगी. कांग्रेस के पास 70 सीटें हैं और उसके पहले उम्मीदवार जयराम रमेश की आसानी से जीत तय है, लेकिन मंसूर अली खान के लिए 20 वोट कम पड़ेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post

Fxclearing.com SCAM! - Revised Implementing Rules and Regulations Of Republic Act No 9160 - FXCL STOLE MONEY!

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने शुरू किया बायोमेट्रिक उपस्थिति

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने शुरू किया बायोमेट्रिक उपस्थिति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend