ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिंदगी दो पल की’ समझा कर चल दिए केके, इन गानों से रहेंगे अमर ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई सितारों ने केके के जाने पर शोक व्यक्त किया

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना, बॉलीवुड
0
जिंदगी दो पल की’ समझा कर चल दिए केके, इन गानों से रहेंगे अमर ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई सितारों ने केके के जाने पर शोक व्यक्त किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके (Singer KK) 53 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए. केके के निधन से देश में आज गम का माहौल है जिसने भी सिंगर के निधन की खबर सुनी उसकी आंख में आंसू आ गए. केके सिर्फ सिंगर ही नहीं लोगों की फीलिंग थे. 90 के दशक के लोगों में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने केके को नहीं सुना होगा. चाहे इश्क को इजहार करना हो या फिर किसी का दिल टूटा हो, सभी के लिए केके के गाने मरहम की तरह होते थे. सिंगर की आवाज में गजब का जादू था.

केके के जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे बल्कि खेल और राजनीतिक हस्तियों ने भी दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई सितारों ने केके के जाने पर शोक व्यक्त किया है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। इस बीच, केके की अचानक हुई मौत को लेकर अननेचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगर केके के निधन पर परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता एयरपोर्ट पर गायक केके को बंदूक की सलामी देगी।

बता दें कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक स्टेज पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगर केके की मौत को लेकर न्यू मार्केट थाने में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर केके के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

आज होगा पोस्टमार्टम, कोलकाता पहुंचा परिवार

ऐसा कहा जा रहा है कि डॉक्टर केके का पोस्टमार्टम आज करेंगे, ताकि उनकी मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से होने का संदेह है। वहीं, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केके को रात 10 बजे के बाद अस्पताल लाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सिंगर का परिवार बुधवार को कोलकाता पहुंच चुका है।

बताया जा रहा है कि लाइव कन्सर्ट के बाद होटल पहुंचने के बाद वह भारी महसूस कर रहे थे, इसके बाद वह अचानक गिर गए। हालांकि कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि केके लाइव कन्सर्ट के दौरान ही असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने रोशनी की चकाचौंध के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने अपने कन्सर्ट के बीच में एक ब्रेक भी लिया था, लेकिन बदकिस्मती को इसे रोका नहीं जा सका।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब कांग्रेस को यहां भी लगेगा झटका

राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बिगड़ा विपक्ष का गेमप्लान

राज्यसभा चुनाव चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा, बीजेपी का दांव भी भारी

राज्यसभा चुनाव चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा, बीजेपी का दांव भी भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend