ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विरोधियों पर प्रहार का मौका कभी नहीं छोड़़ते मोदी…….

UB India News by UB India News
May 28, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, संपादकीय
0
विरोधियों पर प्रहार का मौका कभी नहीं छोड़़ते मोदी…….

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अपने राजनीतिक विरोधियों पर प्रहार का मौका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी नहीं छोड़़ते। कहीं भी और कभी भी जब मौका मिलता है वह एक बयानी गोला दाग देते हैं। हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे़ पर बृहस्पतिवार को उन्होंने जो कहा वह तेलंगाना राष्ट्र समिति ही नहीं कई दलों में हलचल मचाने के लिए काफी है। परिवार द्वारा चलाए जा रहे दलों पर निशाने साधते हुए मोदी ने कहा कि ऐसे दल हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचते हैं और देश के सबसे बड़़े दुश्मन हैं। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध से की जा रही कार्रवाई बताते हुए परिवारवादी’ दलों को न केवल भारत की राजनीतिक समस्या बताया बल्कि यह भी कहा कि परिवारवाद और परिवारवादी दल देश के लोकतंत्र और उसके युवाओं के भी सबसे बड़़े दुश्मन हैं। मोदी ने साफ कहा कि तेलंगाना के लोग यह देख रहे हैं कि कैसे परिवार द्वारा चलाए जा रहे दल अपने भले में लगे हुए हैं और ये दल कभी गरीब लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं करते। देश ने देखा है कि कैसे भ्रष्टाचार एक परिवार को समर्पित राजनीतिक दलों का चेहरा बन गया है। अलग राज्य की मांग को लेकर दशकों तक चले आंदोलन के दौरान तेलंगाना के उज्ज्वल भविष्य की खातिर हजारों लोगों ने जान की बाजी लगायी। तेलंगाना को २०१४ में आंध्र प्रदेश से अलग करके एक राज्य का दर्जा दिया गया था। मोदी दक्षिण के राज्यों में भाजपा की जमीन मजबूत करने के प्रयास में जुटे हैं। जहां कर्नाटक में ही उसकी सरकार है। तेलंगाना में २०२३ में विधानसभा चुनाव होने हैं। देश में २०२४ में लोक सभा के भी चुनाव होने हैं। इसीलिए मोदी ने ऐसा मुद्दा उठाया है‚ जो देश भर में मतदाताओं खासकर युवाओं को बेहद आकर्षित करता है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस नेता चंद्रशेखर राव भी अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के तहत उत्तर भारत के दौरे कर रहे हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी कर रहे हैं। इसी खिंचाव के चलते राव ने साल में दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी की प्रदेश की यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात नहीं की। वह प्रधानमंत्री के हैदराबाद पहुंचने से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री एच ड़ी देवगौड़़ा से मिलने बेंगलुरु चले गए। मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया में राव ने कहा कि ‘भाषणबाजी’ का कारोबार कम हो रहा है‚ देश की जीड़ीपी रसातल में जा रही है और ड़ॉलर के मुकाबले रुपया बहुत नीचे चला गया है। राव ने कहा कि समाज के सभी वर्ग परेशान हैं। यह भी देखा जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
सुरक्षाबलों के बुलंद हौसले …….

सुरक्षाबलों के बुलंद हौसले .......

Columbian Girls for Dummies

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend