ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सर्वे से पहले होगा सरकारी योजनाओं की जमीन का म्यूटेशन

UB India News by UB India News
May 26, 2022
in Lokshbha2024, कृषि, पटना, बिहार
0
बिहार में सर्वे से पहले होगा सरकारी योजनाओं की जमीन का म्यूटेशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने विशेष सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लिए अर्जित की गयी भूमि का म्यूटेशन कराने के आदेश दिये हैं. ऐसा इसलिए किया जायेगा ताकि विशेष सर्वेक्षण में उस विभाग का नाम रैयत के रूप में दर्ज हो सके, जिसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है. म्यूटेशन में किसी तरह खामी न रहे इसके लिए बंदोबस्त पदाधिकारी एवं जिला भू -अर्जन पदाधिकारी बैठक करेंगे. अधियाची विभाग का नाम दर्ज होने के साथ ही अर्जित भूमि के मूल्यांकन खतियान तथा अन्य अभिलेख को स्कैन कराकर डिजिटाइजेशन के लिए सुरक्षित रखा जायेगा.

किशनगंज में गलगलिया से बहादुरगंज तक 49 किमी का रोड फोरलेन होना है. यह मार्ग एनएच 327- इ का हिस्सा है. इसके लिए 16 मार्च को ही जमीन अधिग्रहण की मंजूरी मिल गयी थी, लेकिन एनएचएआइ ने राशि का भुगतान नहीं किया. इस कारण भूमि अर्जन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. बहादुरगंज से अररिया तक फोरलेन के लिए भी भूमि अर्जन की मंजूरी हो गयी है. एसीएस ने एनएचएआइ को मुआवजा के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

राम -जानकी मार्ग (एनएच 227 ए) में गोपालगंज में आठ मौजों में जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव परियोजना निदेशक को भेजा गया था , लेकिन अभी तक उसको मंजूरी नहीं मिली है. वहीं जिला भू -अर्जन पदाधिकारी सीवान ने रिपोर्ट दी है कि रैयतों को नोटिस जारी कर दिया गया है.

आमस से रामनगर (एनएच 119 डी ) इस परियोजना निर्माण में जहानाबाद में चकबंदी से जुड़ा मामला बाधा का कारण बना हुआ है. वहीं, दरभंगा में अलाइमेंट का मामला है. वैशाली में 10 मौजों का दखल -कब्जा दिया जाना बाकी है. बाकी लोगों को 10 जून तक मुआवजा का भुगतान कर दिया जायेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
आरसीपी सिंह को लेकर क्‍या JDU में बढ़ रही खेमेबाजी?

आरसीपी सिंह को लेकर क्‍या JDU में बढ़ रही खेमेबाजी?

मेरे एक ही नेता आदरणीय लालू जी हैं दूसरा कोई नहीं

मेरे एक ही नेता आदरणीय लालू जी हैं दूसरा कोई नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend