ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय खेल के इतिहास में अविस्मरणीय दिन

UB India News by UB India News
May 21, 2022
in Lokshbha2024, अवार्ड, खास खबर, खेल, महिला युग, संपादकीय
0
भारतीय खेल के इतिहास में अविस्मरणीय दिन

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बृहस्पतिवार का दिन भारतीय खेल के इतिहास में अविस्मरणीय दिन साबित हुआ। विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (५२ किलोग्राम वर्ग) में स्वर्ण पदक जीत कर २५ वर्ष की निकहत जरीन खेल की दुनिया में छा गइ। हाल के दिनों में भारतीय खिलाडि़़यों ने अपने कौशल का अद्भुत मुजाहिरा किया है। निकहत के स्वर्णिम पंच के दो दिन पहले भारतीय बैड़मिंटन खिलाडि़़यों ने ७३ साल में पहली बार बाद थामस कप जीतकर इतिहास रचा था। इससे पहले इसी साल फरवरी में महज १६ साल के शतरंज खिलाड़़ी प्रागननंदा ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़़ी मैग्नस कार्लसन को ३९ चाल में शिकस्त दे दी थी। एक समय ऐसा भी था जब खेल के मामले में भारत की गति बेहद धीमी थी। क्रिकेट को छोड़़कर ऐसा कोई खेल नहीं था‚ जहां भारत की तूती बोलती हो। मगर वक्त ने करवट ली और देश में खेल का माहौल तेजी से बदला। खेलों के प्रति नजरिया भी काफी हद तक व्यावसायिक होता गया। समाज और परिवार की सोच भी बदल गई। निकहत के विश्व चैंपियन बनने की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। न जाने कितने लोगों ने उसे ताने मारे‚ मुस्लिम समाज से होने पर छोटे कपड़े़ पहनकर अभ्यास करने पर उसे जलील किया गया‚ मगर दाद देनी होगी उनके अभिभावकों की। उन्होंने ऐसी किसी भी आलोचना और मसखरेपन की तरफ ध्यान नहीं दिया। उनका पूरा फोकस अपनी बेटी के कौशल और अभ्यास पर था। हालांकि यह सबकुछ आसान न था‚ मगर बेटी के कॅरियर की खातिर उन्होंने तमाम ताने सहे। उसी का नतीजा है कि भारत की बेटी ने बॉक्सिंग की दुनिया में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया। एक समय ऐसा भी आया था जब कंधे की चोट के कारण निकहत का खेलना अधर में लटक गया था‚ मगर मजबूत हौसले की वजह से वह रिंग में वापस लौटीं। निकहत के लिए अब तक २०२२ शानदार उपलब्धियों का साल रहा है। इस स्पर्धा से पहले निकहत ने फरवरी में स्ट्रेंड़़जा मेमोरियल में स्वर्ण पदक जीता था। वह स्ट्रेंड़़जा मेमोरियल में दो स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थीं। निःसंदेह निकहत के लिए आने वाले समय में बेहतरीन संभावनाएं हैं। निकहत की जीत से वाकई उन खिलाडि़यों विशेषकर लड़़कियों का हौसला परवान चढ़ेगा। मेहनत और लगन से जरीन ने जो मुकाम हासिल किया है‚ वह आगे भी बरकरार रहे। फिलहाल उन्हें इस जीत पर ढेरों मुबारकबाद।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
सांप्रदायिकता की आग भड़काने की तैयारी, एक चिंगारी से जल उठेगा देश : कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी

सांप्रदायिकता की आग भड़काने की तैयारी, एक चिंगारी से जल उठेगा देश : कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी

हम कानूनों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ मुखर हों और इंसाफ की पैरोकारी करें…………

हम कानूनों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ मुखर हों और इंसाफ की पैरोकारी करें............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend