ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छापेमारी के विरोध में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता

UB India News by UB India News
May 20, 2022
in Lokshbha2024, पटना, राजद
0
छापेमारी के विरोध में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में राबड़ी देवी के आवास समेत दिल्‍ली में मीसा भारती व अन्‍य रिश्‍तेदारों के आवास पर चल रही सीबीआई की छापेमारी के विरोध में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। पटना में 10 सर्कुलर रोड, राबड़ी आवास के बाहर बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए हैं। वे सीबीआई वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि लालू प्रसाद को परेशान करने के लिए राजनीति से प्रेरित होकर यह कार्रवाई कराई जा रही है। प्रदर्शन में राजद के कई विधायक व नेता भी शामिल हैं।

सीबीआइ वापस जाओ के लगाए जा रहे नारे
छापेमारी की सूचना मिलते ही समर्थकों का जमावड़ा राबड़ी देवी के आवास के बाहर होने लगा। देखते ही देखते बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। वे हाथों में बैनर-पोस्‍टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के इशारे पर सीबीआइ ने यह कदम उठाया है। यह सब जातीय जनगणना के लिए सीएम नीतीश कुमार और तेजस्‍वी के साथ आने की बौखलाहट में किया जा रहा है।विधायक डा. मुकेश रौशन, आभा लता, आलोक मेहता, शक्ति सिंह यादव आदि इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। राजद नेताओं का कहना है कि छापेमारी का समय भी ऐसा चुना गया है जब परिवार में न तेजस्‍वी मौजूद हैं और न लालू प्रसाद। यह सब साजिश है।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

मालूम हो कि डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में कुछ दिनों पहले ही लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली है। इसके बाद वे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से दिल्‍ली में अपनी पुत्री राज्‍यसभा सांसद डा. मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। डाक्‍टर की सलाह के बाद वे पटना आने वाले थे। इस बीच यह कार्रवाई हुई है। तेजस्‍वी यादव पत्‍नी के साथ फिलहाल लंदन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। पटना आवास पर राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव हैं।

राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार में कई घोटाले हुए। बालिका गृह कांड में क्‍या हुआ, सृजन घोटाले में क्‍या हुआ, उसपर कार्रवाई क्‍यों नहीं होती। 17 वर्षों से ये लोग सत्‍ता में नहीं हैं फिर ये कौन सा छापा है। अभी लालू जी बीमार हैं। तेजस्‍वी यादव दिल्‍ली में हैं। सच्‍चाई यह है कि लालू प्रसाद और तेजस्‍वी की लोकप्रियता से घबराकर सीबीआइ का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। राजद विधायक ने कहा कि जबसे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं तब से भाजपा का सिर दर्द बढ़ गया है और केंद्र सरकार ने अपना तोता सीबीआई को राबड़ी देवी के आवास पर भेज दिया है। ऐसे समय में यह छापेमारी ठीक नहीं है, जब लालू प्रसाद का दिल्ली में इलाज चल रहा है और तेजस्वी यादव भी बाहर हैं। राजद नेता विजय सम्राट ने कहा कि षडयंत्र रचकर ये टार्चर करने का प्रयास है। ये लोग 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं, 100 पर भी कर लेंगे तो कुछ नहीं मिलने वाला।

राबड़ी देवी के भाई प्रभुनाथ यादव ने घर में दीदी अकेली हैं। ऐसे समय में जानबूझकर ये छापेमारी की गई है। यह सर्वथा अनुचित है। कांग्रेस प्रवक्‍ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि यह नहीं कह सकते कि लालू प्रसाद के कार्यकाल में गड़बड़ी नहीं हुई। लेकिन उससे काफी ज्‍यादा गड़बड़ी नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के कार्यकाल में हुई हैं। लेकिन इसपर उनकी नजर नहीं है। वे बस एक परिवार को टारगेट बनाए हुए हैं। केंद्रीय एजेंसी का ऐसा दुरुपयोग नहीं होना चा‍हिए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
केमिकल‚खाद्य प्रसंस्करण और चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र बनेगाः भानू

केमिकल‚खाद्य प्रसंस्करण और चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र बनेगाः भानू

सूबे में आंधी–वज्रपात से 33 की मौत ,मृतकों के परिजनों को तत्काल चार–चार लाख रुपये का मिलेगा अनुग्रह अनुदान

सूबे में आंधी–वज्रपात से 33 की मौत ,मृतकों के परिजनों को तत्काल चार–चार लाख रुपये का मिलेगा अनुग्रह अनुदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend