ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद का सुल्तान बनने के लिए परिवार में मचा घमासानः भाजपा

UB India News by UB India News
May 20, 2022
in पटना, भाजपा
0
राजद का सुल्तान बनने के लिए परिवार में मचा घमासानः भाजपा

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश भाजपा ने मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान मचने का दावा करते हुए कहा कि परिवार की सत्तालोलुपता से शुरू हुई इस पार्टी का अंत भी परिजनों की सत्ता की इसी लोलुपता के कारण होगा। डॉ. संजय जायसवाल ने गुरुवार को यहां कहा कि राजद की शुरुआत एक ‘परिवार’ की सत्तालोलुपता के कारण हुई थी और इसका अंत भी परिवार के परिजनों की सत्तालोलुपता से ही होगा। लोग बताते हैं कि आज राजद का सुल्तान बनने के लिए परिवार में घमासान मचा हुआ है‚ जिसे ढांपते–ढांपते इनके नेता अब हांफने और कांपने लगे हैं। हालात यह है कि आज परिवार के कारण राजद में पांच अलग–अलग गुट बने हुए हैं‚ जहां हर किसी को माथा टेकना पड़ रहा है॥। डॉ. जायसवाल ने कहा कि परिवार के हर गुट के अपने चापलूस और दुश्मन हैं‚ जो अपने–अपने नेताओं की पैरोकारी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज इन सबके बीच पार्टी पर कब्जे के लिए महायुद्ध छिड़ा हुआ है‚ जिसमें इनके आम कार्यकर्ता और नेता पिसते चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के इन पांच ध्रुवों के बीच चल रहे संग्राम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सबसे अधिक दुर्गति हो रही है। उनके लिए अपना सम्मान बचाना मुश्किल हो रहा है। हर किसी को डर लगा रहता है कि न जाने कब उन्हें ‘एक लोटा पानी’ बता दिया जाएगा। वहीं‚ इनके आम कार्यकर्ता हर समय ‘पीट’ दिए जाने या सरेआम ‘बेइज्जत’ किए जाने के डर से भयभीत रहते हैं। एक के पास जाने से दूसरे गुट की आंखों पर चढ़ जाने की चिंता इन्हें हरदम खाए रहती है इसीलिए इन्हें आज पांचों जगह शीश नवाना पड़ रहा है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह स्थिति तब है जब यह सत्ता में नहीं है। यदि गलती से भी यह सत्ता में आ गये तो इनके बाहुबलियों और भ्रष्टाचारियों को पांच जगह चढ़ावा देना पड़ेगा। इससे साफ है कि इनके सत्ता में आने से अपराध और भ्रष्टाचार भी इनके पूर्व के आतंकराज की तुलना में पांच गुना बढ़ जाएगा। तय है कि तब राज्य में विकास राज की जगह भ्रष्टाचार राज कायम हो जाएगा और राज्य में भय और आतंक के एक नए युग की शुरुआत होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परिवार के लिए पार्टी की बलि चढ़ाने की ऐसी जिद और अपने स्वार्थ के लिए कार्यकर्ताओं के मान–सम्मान और भविष्य की आहुति मांगने वाला परिवारवाद राजद में ही संभव है। उन्होंने कहा कि परिवार के कारनामों को देखते हुए राजद का हश्र कांग्रेस से भी बदतर होना तय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
तीन साल के अंदर सभी घरों में लगेगा स्मार्ट मीटरः मंत्री

तीन साल के अंदर सभी घरों में लगेगा स्मार्ट मीटरः मंत्री

मंदिर व धार्मिक न्यास बोर्ड की जमीन कब्जा करने वालों पर की जा रही है कार्रवाईः प्रमोद कुमार

मंदिर व धार्मिक न्यास बोर्ड की जमीन कब्जा करने वालों पर की जा रही है कार्रवाईः प्रमोद कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend