ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका देगा भारत को $500 मिलियन का पैकेज!

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, सेना
0
अमेरिका देगा भारत को $500 मिलियन का पैकेज!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका चाहता है कि भारत उसे भरोसेमंद साथी की तरह देखे, और बाइडेन प्रशासन फ्रांस के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पास वो उपकरण हों, जिनकी उन्हें ज़रूरत है. जबकि भारत पहले ही रक्षामंच पर रूस से अगल विकल्प भी देख रहा है, लेकिन अमेरिका चाहता है कि यह जल्द से जल्द हो.

अमेरिका भारत को एक बड़ा सैन्य सहायता पैकेज देने की तैयारी कर रही है. भारत की रक्षा क्षेत्र में रूस पर निर्भरता देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन इस पैकेज को तैयार करवा रहे हैं. ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिका भारत के साथ रक्षा संबंध गहरे करना चाहता है और रूसी हथियारों पर भारत की निर्भरता कम करना चाहता है. इस मामले के जानकार लोगों का कहना है कि पैकेज में $500 मिलियन की आर्थिक मदद भारत के सैन्य उपयोग के लिए हो सकती है.

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

एक सू्त्र ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि इस पैकेज से इजरायल और मिस्त्र के बाद भारत इस तरह की बड़ी सहायता पाने वाला एक और देश बन जाएगा. हालांकि यह साफ नहीं कि क्या इस डील की घोषणा कब की जाएगी या फिर इसमें किस हथियारों को शामिल किया जाएगा. यह राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत को लंबे-समय के सुरक्षा सहयोगी बनाने के बड़े प्रयास का हिस्सा है. भारत ने अभी तक यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की आलोचना नहीं की है लेकिन इसके बावजूद अमेरिका अपने प्रयासों में कमी नहीं करना चाहता है.

वॉशिंगटन चाहता है कि भारत उसे भरोसेमंद साथी की तरह देखे, और प्रशासन फ्रांस के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पास वो उपकरण हों, जिनकी उन्हें ज़रूरत है. जबकि भारत पहले ही रक्षामंच पर रूस से अगल विकल्प भी देख रहा है, लेकिन अमेरिका चाहता है कि यह जल्द से जल्द हो.

क्या है चुनौती?
बड़ी चुनौती यह रहेगी कि कि भारत को फाइटर जेट्स, नौसेना पोत और युद्ध टैंक कैसे मुहैया करवाए जाएं. जिस वित्तीय पैकेज की बात हो रही है उसमें उस तरह के उपकरणों को लेकर बेहद कम प्रगति हो पाएगी क्योंकि उसके लिए कई बिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी. लेकिन फिलहाल यह पैकेज मदद का एक अहम नमूना होगा.

भारत के विदेश मंत्रालय ने तुरंत इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है और अमेरिका के विदेश मंत्रालय और दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने भी फिलहाल किसी सवाल का जवाब नहीं दिया है.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, भारत रूसी हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार है. पिछले दशक में भारत ने करीब $4 बिलियन के हथियार अमेरिका से खरीदे हैं और $25 बिलियन के रूस से.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 3, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखा दीपिका का देसी अंदाज…………

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखा दीपिका का देसी अंदाज............

आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से तेजस्‍वी यादव ने खुद को अलग रखा ,तेज प्रताप को राज्‍य सभा भेजने की तैयारी है!

आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से तेजस्‍वी यादव ने खुद को अलग रखा ,तेज प्रताप को राज्‍य सभा भेजने की तैयारी है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend