ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस्लामोफोबिया’ हिंदू फोबिया -फोबिया की राजनीति है……………

UB India News by UB India News
May 15, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, मनोरंजन, मीडिया
0
इस्लामोफोबिया’ हिंदू फोबिया -फोबिया की राजनीति है……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इन दिनों अंग्रेजी चैनलों में दो शब्द अक्सर सुनाई पडते हैं। एक‚ ‘इस्लामोफोबिया’ यानी ‘इस्लाम से डर’ और दूसरा‚ ‘हिंदू फोबिया’ यानी ‘हिंदू धर्म से डर’। मनोविज्ञान में ‘फोबिया’ एक मानसिक रोग माना जाता है। किसी चीज से भय होना‚ उस चीज का ‘फोबिया’ होना है जैसे किसी को पानी से डर लगता है‚ किसी को उचाई से‚ किसी को तेज स्पीड से डर लगता है‚ किसी को खास रंग से‚ किसी को अंधेरे से डर लगता है‚ किसी को भीड़़ से‚ किसी को शोर से डर लगता है‚ किसी को हवाई यात्रा से‚ किसी को थाने‚ कचहरी या अस्पताल से डर लगता है‚ इत्यादि।

मनावैज्ञानिक मानते हैं कि सामान्य डर बढकर ‘फोबिया’ बन जाता है‚ जिसका कारण स्पष्ट नहीं होता लेकिन वह ‘होता’ है। डर का भाव हमें ‘सुरक्षा की मांग’ की ओर ले जाता है क्योंकि सुरक्षा मनुष्य मात्रका ‘मूल भाव’ है। कहने की जरूरत नहीं कि मीडिया संचालित आज की ‘उपभोक्ता संस्कृति’ भी यही करती है। ‘डर’ पैदा करती है‚ फिर उसे दूर करने का उपाय बताती है। ये ब्रांड़ लो ‘खिच खिच दूर करो’! उदाहरण के लिए हम ‘सिर दर्द‚ सरदी–जुकाम’ संबंधी विज्ञापनों को लें। ऐसा हर टीवी विज्ञापन पहले पूछता हैः सिर दर्द हैॽ आप कहते हैं हां भाई हां। तो वो कहता कुछ लेते क्यों नहींॽ और फिर हमें एक गोली पकडा देता है‚ और आखिरी सीन में हम खुश नजर आने लगते हैं। इसी तरह एक नये टूथेपस्ट का विज्ञापन देख सकते हैं‚ जो अक्सर दांतों की ‘झनझनाहट’ (मानो दांत न हों‚ पायल हों) के बारे में बताता हैः आदमी ठंडा खाता है तो दांतों में ‘झनझनाहट’ होती है। जैसे ही आप उस खास ब्रांड़ के पेस्ट से ब्रश करते हैं तो ‘झनझनाहट’ दूर हो जाती है। आप खुश हो जाते हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

कितना बढिया फॉरमूला हैः पहले डराओ‚ फिर डर को दूर करो और अपना उल्लू सीधा करो। अपनी राजनीति भी इन दिनों ऐसी ही ‘विज्ञापन कला’ का सहारा लेती है। यहां भी पहले ‘डर’ दिखाया जाता है। फिर उसे वोट लेकर ‘दूर’ किया जाता है। एक कहता है कि ‘वो’ आया तो यह कष्ट होगा‚ वो कष्ट होगा। बचाना है तो हमारा ‘ब्रांड़ विचार’ लो। दूसरा कहता है कि ‘उसे’ लाए तो ये होगा‚ वो होगा। इसलिए हमारा ‘ब्रांड़ विचार’ लो। पिछले दिनों मीडिया के जरिए नये–नये ‘फोबिया’ और नये–नये ‘ब्रांड़ विचार’ बेचे गए हैं। एक कहता हैः आपके सारे दुख इसलिए हैं कि अब तक वो आपको मालिक रहे हैं। उन्होंने गलत ये किया‚ वो गलत किया। वो परिवारवादी हैं‚ माइनोरिटीवादी हैं। हमी आपके सारे दुख–दर्द का इलाज हैं। दूसरा कहता हैःवो फासिस्ट है। निरंकुश है। बहुमतवादी हैं। ‘भारत के हमारे विचार’ को खत्म कर रहे हैं। हम ही ‘भारत के विचार’ के रखवाले हैं। जिस तरह विज्ञापन हमें हमारे डर को जगाकर और असुरक्षा की भावना बढाकर सुरक्षा के लिए किसी ब्रांड को थमा देता है‚ इसी तरह राजनीति भी हमें एक ने एक राजनीतिक दल रूपी ‘ब्रांड’ को थमा देती है। यही प्रक्रिया अब ‘इस्लामोफोबिया’ बरक्स ‘हिंदू फोबिया’ में बदल गई है। किसी भी चैनल की बहसों को देखें–सुनें‚ जो जनता को ‘पापूलर किस्म’ का ‘ज्ञानी’ बनाती हैं। यहां बहस करने आए ‘पेनलिस्ट’ अक्सर हिंदू–मुसलमानों की धार्मिक पदावली में बहस करते हैं। हरेक ‘दूसरे’ को अपने ‘अन्य’ या ‘पराए’ की तरह पेश करता है‚ और अपने–अपने धर्मावलंबियों को सीधे संबोधित करता है‚ यह सब ‘दूसरे से डर’ को दिखा कर किया जाता है।

यह ‘डर’ ही ‘फोबिया’ है। इसका अगला चरण ‘गुस्सा’‚ ‘बदला’ और ‘हिंसा’ है और अपने जैसों के वर्चस्व को स्थापित करना है। वर्चस्व स्थापित करने के लिए सत्ता लेनी है। सत्ता लेने के लिए ‘दूसरे से डर’ का ब्रांड बेचना है। और सत्ता में रहने का मतलब ‘डर’ को दूर करना नहीं बल्कि उसे बनाए रखना है क्योंकि जब तक ‘डर’ है‚ तब तक ‘सत्ता’ है।

यही फोबिया की राजनीति हैः एक कहता है कि ‘इस्लामोफोबिया’ फैलाया जा रहा है। इस्लाम को ‘खतरनाक’ बताया जा रहा है। उधर दूसरा कहता है कि ‘हिंदू फोबिया’ फैलाया जा रहा है‚ ‘हिंदू धर्म को खतरनाक’ बताया जा रहा है। एक ओर एक धर्म अपने अनुयायियों को संगठित कर रहा है‚ तो दूसरा दूसरे धर्मावलंबियों को संगठित कर रहा है‚ और इसीलिए समाज में इतनी असहिष्णुता और घृणा है। जिससे हम डरते हैं‚ उससे घृणा करते हैं‚ उसे हटा देना चाहते हैं ताकि हम निडर हो सकें। लेकिन जिस तरह कोई भी ‘ब्रांड़’ कभी किसी को ‘तृप्त’ नहीं करता‚ उसी तरह ‘ब्रांड राजनीति’ भी किसी को तृप्त नहीं करती। अगर हम तृप्त हो गए तो उस ब्रांड को दोबारा क्यों खरीदेंगेॽ ब्रांड़ का बाजार कैसे चलेगाॽ

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
विभाजित समाज‚ विभाजित इंसाफ

विभाजित समाज‚ विभाजित इंसाफ

औरंगाबाद में बड़ी दुर्घटना, नदी में गिरी बरातियों की कार, पांच की मौत

औरंगाबाद में बड़ी दुर्घटना, नदी में गिरी बरातियों की कार, पांच की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend