भाजपा के सहयोग कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इन्वेस्टर मीट में आये उद्योगपतियों ने बिहार की ओर उद्योग लगाने के लिए अपना कदम बढा दिया है। बिहार आज उद्योगपतियों के लिए पहली पसंद है जहां उन्हें उद्योग लगाने में सभी तरह की प्रशासनिक सुरक्षा और सुचारु ढंग से चलाने के लिए बिहार सरकार सहयोग करने को तत्पर है। उद्योग मंत्री ने कहा कि मात्र एक वर्ष में १७ इथेनॉल प्लांट सहित कई बडी कम्पनियों ने अपना औद्योगिक विस्तार बिहार में किया है।
उन्होंने कहा कि भारत में सर्वप्रथम ग्रिनवेज्ड इथेनॉल प्लांट का पूर्णिया में मुख्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन हो चुका है। आरा में ६५ हजार लीटर इथेनॉल प्रतिदिन उत्पादन करने वाली इकाई बनकर तैयार हो चुकी है जो एशिया का सबसे बडा प्लांट होगा। ६०० करोड की लागत से बेगूसराय में पेप्सी प्लांट का उद्घाटन हो चुका है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली के बाद देश के अन्य राज्यों में भी हम इन्वेस्टर मीट का आयोजन कर उद्योगों को बढावा देने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे । बिहार में उद्योग लगने से युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्नों पर उद्योग मंत्री ने कहा कि राष्ट्रगान में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जो इस राष्ट्र का नागरिक है उसे राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए और राष्ट्रगान को निश्चित रूप से गाना चाहिए। कश्मीर में आतंकवाद बूझते चिराग की तरह है। कश्मीर को ठीक करने में सरकार लगी हुई है मगर कुछ लोग ऐसा नहीं करने देना चाहते हैं।
बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने कहा कि बिहार की सरकार लगातार खनन माफियाओं एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग अवैध खनन में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी। पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों पर उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के संबंध में हमारे प्रधानमंत्री से सर्वदलीय कमिटी मिली थी जिसमें भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में मुझे शामिल होने का अवसर मिला था। भारत सरकार गरीबों के उत्थान के लिए तत्पर है। हर समाज के लोगों तक समुचित विकास पहुंचे इसके लिए निरंतर काम कर रही है। कार्यक्रम में राज्य के कई जिलों से फरियादी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मंत्री द्वय ने अधिकारियों से बात कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..
डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...







