केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और तस्करी की समस्या से निपटने में असम सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करने के साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप मढ़ा कि वह केंद्र सरकार का अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही। अमित शाह ने असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घुसपैठ की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार में सत्तारूढ़ टीएमसी की सरकार ने शाह के कथन को ‘सफेद झूठ’ करार देते हुए घुसपैठ के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जिम्मेदार ठहरा दिया। टीएमसी के प्रवक्ता सुधेंदु शेखर ने दावा किया कि हालिया दिनों में बीएसएफ के कुछ अधिकारी ‘तस्करी में लिप्त’ पाए गए हैं। गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल पाकिस्तान और बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ और तस्करी से अरसे से पीडि़़त रहे हैं। इस कदर कि असम में तो कई जिलों में तो डे़मोग्राफी ही बदल जाने का अंदेशा पैदा हो गया था। लेकिन असम में राजग की सरकार बनने के उपरांत घुसपैठ और तस्करी की घटनाओं में बहुत ज्यादा कमी आई है। सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है‚ और सुरक्षा बलों को सतर्कता मोड़ में रखे जाने से यकीन हो चला है कि जल्द ही सीमा पार से घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं पूरी तरह से बंद हो जाएंगी। सरमा सरकार ने सबसे पहले पशु तस्करों के लिए राज्य के सभी दरवाजे बंद कर दिए। आतंकवाद‚ आंदोलन‚ बम धमाकों और गोलीबारी से ग्रसित राज्य असम में सत्ता में आते ही राजग सरकार ने जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई। फलतः अरसे से आतंकवाद‚ आंदोलन और हिंसा का पर्याय बना यह राज्य अब शांति‚ विकास‚ बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के रास्ते पर बढ़ चला है। राज्य और केंद्र की सरकारों के प्रयासों से असम में उग्रवादी बड़़ी संख्या में आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में लौट रहे हैं। उनके पुनर्वास के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है। हालात इस कदर बेहतर हुए हैं कि केंद्र पूरे असम से अफस्पा (सशस्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) हटाने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को जल्द ही अफस्पा से मुक्ति दिलाने की उम्मीद जताई थी। असम से यह प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...







