ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीपीएससी पेपर लीक होने पर मुख्यमंत्री ने अपनाया कड़़ा रुख

UB India News by UB India News
May 10, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
बीपीएससी पेपर लीक होने पर मुख्यमंत्री ने अपनाया कड़़ा रुख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ६७वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न–पत्र लीक होने के मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न–पत्र लीक होना गंभीर चिंता का विषय है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से जल्द से जल्द जांच पूरी करने को कहा है। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। जो भी दोषी पाये जायेंगे‚ उनके खिलाफ कड़़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब इस संबंध में मुझे जानकारी मिली‚ तो इस पर तुरंत एक्शन लिया गया। परीक्षा रद्’ कर दी गयी। प्रश्न–पत्र कहां से और किस तरह से लीक हुआ‚ इन सब की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने आदेश दिया है कि जितनी जल्दी हो सके‚ जांच कीजिये। जिसने भी गड़बड़ी की है‚ उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने साइबर अपराध के सवाल पर कहा कि गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ यहां पर काफी सक्रियता है। कोई गड़बड़ करना चाहेगा‚ तो उसे छोड़ा नहीं जायेगा। सब चीज के लिए पहले से दिशा–निर्देश निर्धारित है। राज्य में बहुत हद तक चीजें नियंत्रित हैं और यहां शांति का माहौल है। यदि कहीं अपराध होता है‚ तो तेजी से उसके खिलाफ कार्रवाई भी होती है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न–पत्र लीक हुआ जिससे परीक्षा रद्’ करनी पड़़ी। सोशल मीडिया पर लीक प्रश्न–पत्र वायरल होने के बाद हरकत में आये बीपीएससी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक टीम का गठन किया‚ जिसने महज तीन घंटे में जांच रिपोर्ट आयोग को सौंप दी। रिपोर्ट मे प्रश्न–पत्र लीक होने की पुष्टि के बाद आयोग ने परीक्षा रद्’ कर दी।

जातीय जनगणना के मुद्’े पर सभी की राय से आगे बढेगी सरकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में जातीय जनगणना के मुद्’े पर सबकी राय लेने के बाद ही आगे काम किया जायेगा। उन्होंने कहा‚ ‘हमलोग किसी जाति को अनुसूचित जाति व जनजाति में मान्यता देने के लिए प्रस्ताव भेजते हैं‚ जिस पर केंद्र सरकार के स्तर से निर्णय लिया जाता है। जातीय जनगणना को लेकर यहां के सभी दलों के लोगों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। केंद्र सरकार इसे नहीं करेगी‚ लेकिन कहा है कि राज्य सरकार अपने यहां कर सकती है। इस मुद्’े पर सभी दल के लोग बातचीत कर लेंगे। कुछ राज्य इसे अपने–अपने ढंग से कर रहे हैं‚ लेकिन बिहार में जब होगा‚ तो पूरे तौर पर होगा।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

सरकार में इन सब चीजों को लेकर पहले से कॉन्सेसनेस है। सबलोगों की राय लेंगे‚ तभी आगे काम करेंगे। इस पर बैठक करेंगे‚ तो और लोगों का आइडिया भी पता चलेगा। बीच में चुनाव आ गया‚ फिर बातचीत नहीं हुई। बीच में कोरोना बढ़ गया फिर इधर कोरोना का खतरा है। मुख्यमंत्री ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग के सवाल पर कहा‚ ‘इस मुद्’े को लेकर हमलोगों ने कई बार आंदोलन किया है। हमलोगों ने पटना एवं दिल्ली में भी आंदोलन किया है। नीति आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद भी हमलोगों ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलनी चाहिए‚ इस पर ध्यान दीजिये।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में केंद्र सरकार भी सहयोग कर रही है और राज्य सरकार भी अपनी तरफ से विकास कार्य करा रही है। सब लोग मिलकर सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य में लगे हुए हैं। बिहार का क्षेत्रफल कम है‚ लेकिन आबादी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बयानबाजी होती रहती है‚ उसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। हमलोग सेवक हैं। लोगों की सेवा करते रहते हैं। हमलोग कितना भी काम करेंगे‚ तब भी कुछ लोग बोलते रहेंगे। बोलने का सबको अधिकार है।

सीएए पर केंद्र को करना है फैसला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने के संबंध में कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार को ही करना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है कि कोरोना महामारी की समाप्ति के बाद सीएए लागू किया जायेगा। अभी कोरोना है। कोरोना का दौर खत्म होगा‚ उसके बाद ही इस मुद्’े पर कोई बात होगी। इस कानून को लागू करने का फैसला तो केंद्र सरकार को ही करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए में उन तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है‚ जो उत्पीड़न और प्रताड़ना के कारण भारत में आकर बस गये हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्ष २०१० में तैयार एक मॉडल का इस्तेमाल नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करने के लिए किया जाना चाहिए।
मेरी सरकार ने इस संबंध में बहुत पहले ही केंद्र को एक पत्र लिखा था। सीएम ने कहा कि नये प्रावधानों के तहत नागरिकता के दावों को साबित करने के लिए माता–पिता के जन्म स्थान और जन्मतिथि के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं‚ जो बड़ी संख्या में लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश में वैसे लोगों की संख्या काफी अधिक है‚ जो अपने माता–पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान के बारे में नहीं जानते है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
BPSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU की हिरासत में बरहरा BDO

BPSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU की हिरासत में बरहरा BDO

खालिस्तानी झंडे़ देश के लिए चिंता का सबब

खालिस्तानी झंडे़ देश के लिए चिंता का सबब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend