ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BPSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU की हिरासत में बरहरा BDO

UB India News by UB India News
May 11, 2022
in अपराध, कानून, खास खबर, पटना, भोजपुर
0
BPSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU की हिरासत में बरहरा BDO
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बिहार लोक सेवा आयोग की ६७वीं पीटी परीक्षा के प्रश्न–पत्र लीक होने मामले की जांच तेज कर दी है। बीपीएससी पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए आरा के बड़हरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयवर्धन गुप्‍ता को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इसके पहले आरा के वीर कुंवर सिंह कालेज परीक्षा केंद्र के प्राचार्य सहित वहां के तीन अन्‍य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक‚ सोमवार को ईओयू ने छात्र नेता दिलीप कुमार और उसके तीन साथियों को राजधानी पटना के बोरिंग रोड़ चौराहा स्थित एक मॉल से हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ शुरू कर दी गयी है। हालांकि ईओयू ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि रविवार से ही छात्र नेता दिलीप पटना में दावा कर रहा था कि पेपर लीक मामले पर सबसे पहले उसने आवाज उठाई। कहीं से प्रश्न–पत्र लीक होने के बाद उसके मोबाइल पर पेपर भेजा गया था। उसके बाद उसने प्रश्न–पत्र की कॉपी अटैच कर ईमेल के जरिये सीएमओ भेज कर घटना की जांच कराने की मांग की थी। सोमवार को दोपहर बाद दिलीप इसी मामले को लेकर एक नेशनल टीवी न्यूज चैनल के कार्यालय में इंटरव्यू देने गया था। सूत्रों के मुताबिक बोरिंग रोड़ चौराहा स्थित मॉल से निकलते वक्त ही वहां पहुंची ईओयू की टीम ने दिलीप और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया। आरंभिक तौर पर ईओयू यह मान कर चल रही है कि आरा के कुंवर सिंह कॉलेज से पेपर लीक हुआ है। कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र सिंह और सेंटर मजिस्ट्रेट जयवर्द्धन गुप्ता को पूछताछ के लिए पटना बुलाया गया। इसके अलावा कॉलेज के चार कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए ईओयू के कार्यालय में तलब किया गया। सेंटर मजिस्ट्रेट जयवर्द्धन गुप्ता भोजपुर जिले में ही बडहरा के प्रखंड़ विकास अधिकारी हैं। कुंवर सिंह कॉलेज में बतौर सेंटर मजिस्ट्रेट परीक्षा कराने का दायित्व इनके ऊपर ही था।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बीपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने बरहरा के BDO को हिरास में लिया है. बीडीओ से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ EOU की टीम को कुछ सबूत हाथ लगे हैं, जिसके बाद उनको हिरासत में लेकर पूछताछ करने का फैसला किया गया. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पेपर लीक मामले में कई लोगों को आमने-सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि बीपीएससी का पर्चा लीक होने के बाद पूरे अमले में खलबली मच गई थी. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस पर सख्‍त रुख अख्तियार कर लिया है.

इस बीच, खबर आ रही है कि बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू मंगलवर को बड़ा खुलासा कर सकती है. जांच एजेंसी की ओर से इस बाबत आधिकारिक तौर पर जानकारी दी जा सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईओयू दोपहर बाद इस बाबत चौंकाने वाली जानकारी दे सकती है. बीपीएससी का पेपर लीक होने से पूरे बिहार में हंगामा मच गया था. परीक्षा के बाद शाम तक अभ्‍यर्थियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई थी. इसके बाद बिहार लोकसेवा आयोग की ओर से बीपीएससी-सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की गई थी.

BPSC पेपर लीक मामले को जल्द से जल्द सुलझाना बिहार सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए जहां पहले जांच की जिम्मेदारी पहले सिर्फ ईओयू को दी गई दी गई थी। वहीं अब इसमें दो और जांच एजेंसियों को भी एसआईटी में शामिल कर दिया गया है। पेपर लीक मामले में अब ईओयू के साथ स्पेशल सेल और एसटीएफ भी जांच करेगी। हालांकि बताया गया कि जांच को लीड ईओयू ही करेगी

बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर बिहार के सभी जिले में जांच एजेसिंयां सक्रिय हो गई है। मामल में बीते सोमवार को ईओयू ने पहला एफआईआर दर्ज कराया था। साथ ही 13 सदस्यीय एसआईटी की टीम का नेतृत्व ईओयू एसपी सुशील कुमार को दी गई है। वहीं खुद ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान इस पूरे जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

आरा पटना सहित कई जिलों में छापेमारी
पेपर लीक मामल में जांच टीम पटना, आरा सहित प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी कर रही है। कल आरा से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था। वहीं आयोग के कुछ अधिकारियों की भी संलिप्तता सामने आ रही है। हालांकि जांच टीम अभी किसी मामले में स्पष्ट नहीं हो सकी है।

आरंभिक तौर ईओयू यह मान कर चल रहा है कि आरा के कुंवर सिंह कॉलेज से पेपर लीक हुआ था। कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र सिंह और सेंटर मजिस्ट्रेट जयवर्द्धन गुप्ता को पटना बुला लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कॉलेज के चार कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए ईओयू के कार्यालय में बुलाया गया है। सेंटर मजिस्ट्रेट जयवर्द्धन गुप्ता वर्तमान में भोजपुर जिले में ही बडहरा के प्रखंड़ विकास अधिकारी हैं। कुंवर सिंह कॉलेज में बतौर सेंटर मजिस्ट्रेट शांतिपूर्ण तरीके से पीटी परीक्षा कराने का अहम दायित्व इनके ऊपर ही था। उस सेंटर से ‘ सी सेट ‘ का पेपर लीक हो गया। काफी तेजी से इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया था। मामला सामने आने के बाद आयोग ने अपनी एक जांच कमेटी बनाई और रिपोर्ट आते ही परीक्षा रद्’ कर दी। इसके बाद पूरे मामले की जांच करने की जिम्मेदारी ईओयू को सौंप दी गयी। रविवार की देर रात में ही ईओयू के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार अपनी टीम के साथ पटना में बेली रोड पर स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचे थे। सोमवार सुबह जांच टीम वहां दोबारा पहुंची। टीम ने वहां काफी देर तक जांच कर परीक्षा से जुडी जानकारियों को एकत्र किया। इसके बाद टीम वहां से निकल गई। इस बीच ईओयू सूत्रों ने बताया कि वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्राचार्य और सेंटर मजिस्ट्रट के अलावा कॉलेज के चार कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इनसे पूछताछ के बाद विशेष जानकारी मिलने की बात बतायी जा रही है। ईओयू सूत्रों के मुताबिक कॉलेज के प्राचार्य को रविवार की देर रात टाउन थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कॉलेज इसी थाना के अधीन आता है। भोजपुर पुलिस की टीम ने भी प्रिंसिपल से रात में पूछताछ की। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद प्राचार्य को रोक कर रखा गया। अब उन्हें पटना लाया गया है। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पेपर लीक मामले को लेकर चल रही जांच के बीच पुलिस ने बेली रोड़ स्थित आयोग के कार्यालय में सुरक्षा सख्त कर दी है। वहां पटना पुलिस के अलावा स्टेट रैफ की टीम को तैनात किया गया है। एएसपी (सचिवालय) काम्या मिश्रा और सदर एसड़ीओ ने जाकर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेपर लीक के बाद छात्रों व विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन के मद्’ेनजर आयोग के कार्यालय की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है। कार्यालय कर्मियों व जांच दल के अलावा अन्य किसी को भी आयोग के कार्यालय में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

बीपीएससी की पीटी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सूबे में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सुर में सुर मिलाकर सरकार पर प्रहार शुरू कर दिया है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि जब बीपीएससी जैसे संस्थान का पेपर लीक हो रहा है तो फिर बाकी का क्या होगा। पेपर लीक को लेकर सदन में आवाज उठाई‚ लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने बड़़ी मेहनत से दूर से आकर परीक्षा दी‚ लेकिन परीक्षा रद्’ हो गयी। ऐसे हर छात्र को सरकार पांच हजार रुपये मुआवजा दे। साथ ही उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
खालिस्तानी झंडे़ देश के लिए चिंता का सबब

खालिस्तानी झंडे़ देश के लिए चिंता का सबब

अब शिपिंग कारपोरेशन की बारी

अब शिपिंग कारपोरेशन की बारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend