ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BPSC पेपर लीक ; दोषी बख्‍शे नहीं जाएंगे, बहुत जल्‍द सामने आएगी जांच रिपोर्ट

UB India News by UB India News
May 10, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
BPSC पेपर लीक ; दोषी बख्‍शे नहीं जाएंगे, बहुत जल्‍द सामने आएगी जांच रिपोर्ट

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीपीएससी पेपर लीक मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है और पुलिस को जांच में तेजी लाने के संकेत दिये हैं. गौरतलब है कि परीक्षा संपन्न होने के पांच घंटे बाद ही रद्द कर दी गयी थी. इस मामले को लेकर पूरे बिहार में सियासत गरमा गयी है. बता दें कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि भी हो गयी है. इस मामले की जांच के लिए आयोग द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया.

जांच में तेजी लाने का दिया निर्देश

BPSC पेपर लीक मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया और बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द कर दी गयी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पेपर कहां से और कैसे लीक हुआ है, इसकी जांच के लिए मैंने तेजी लाने का निर्देश दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भी पेपर लीक किया होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कल वे पार्टी कार्यालय में थे। तभी इसकी सूचना मिली। इसके बाद उन्‍होंने शाम में अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिया है। इस मामले में बहुत एक्‍शन हो रहा है। इतनी फुलप्रुफ व्‍यवस्‍था के बावजूद ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। क्‍योंकि‍ प्रश्‍नपत्र केंद्रों को भेजा जाता है, वहां से इसे छात्रों के हाथ में जाना था, इस बीच कैसे लीक हो गया यह गंभीर मामला है। इसकी जांच की जा रही है। बहुत जल्‍द पूरे मामले की जांच की जाएगी, उन्‍होंने इसका निर्देश दिया है। भविष्‍य में ऐसा नहीं हो, इसकी व्‍यवस्‍था करने को भी कहा गया है।

पेपर लीक की सूचना मिली तो तुरंत एक्शन लेते हुए उसे रद्ध किया गया। अभी जांच की जा रही है कि पेपर कहां से लीक हुआ? मैंने पुलिस को जांच में तेजी लाने के लिए कहा है। जिस व्यक्ति ने भी पेपर लीक किया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी: BPSC पेपर लीक मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पटना pic.twitter.com/TGIoaqu8f3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2022

पहली बार पेपर लीक मामले में रद्द हुई पीटी परीक्षा

BPSC 67वीं सयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की पहली ऐसी संयुक्त PT परीक्षा है, जिसे पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया. इससे पहले पश्नों के उत्तर को लेकर तो लगभग हर साल छात्रों के द्वारा बीपीएससी को कोर्ट में चुनौती दी जाती रही है. लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा कभी रद्द नहीं हुई. हालांकि पिछले साल एक सेंटर का एग्जाम रद्द कर दोबारा लेना पड़ा था.

चार घंटे के अंदर जांच टीम ने दी रिपोर्ट

उल्लेखनीय हो कि BPSC परीक्षा रविवार की दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुई, लेकिन परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलने लगी थी. कुछ देर बाद प्रश्नपत्र वायरल हो गया. इस पर आयोग ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच टीम बनायी. दोपहर दो बजे परीक्षा समाप्त होते ही टीम ने जांच शुरू की और शाम छह बजे तक आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
न्यायपालिका ने राजनीतिक दलों को आईना दिखाना शुरू किया

राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार कर रही है केंद्र सरकार

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend