ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गैर पंजीकृत मंदिर व मठ होंगे चिह्नित करने की जबाबदेही अब सर्किल अधिकारियों को

UB India News by UB India News
May 9, 2022
in अध्यात्म, पटना, भाजपा
0
गैर पंजीकृत मंदिर व मठ होंगे चिह्नित करने की जबाबदेही अब सर्किल अधिकारियों को
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में कई धार्मिक स्थानों पर अनियमितताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राज्य के सभी ५३४ मंड़लों में सर्किल अधिकारियों (सीओ) से उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत मंदिरों और मठों की पहचान तथा उन्हें चिह्नित करने और इसकी सूचना जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल्स पर अपलोड़ करने को कहा है। कानून विभाग द्वारा चलाये जाने वाले बिहार स्टेट रिलिजियस ट्रस्ट काउंसिल (बीएसआरटीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीओ को मंदिरों और मठों पर जानकारी एकत्रित करने के लिए एक सप्ताह में कम से कम दो बार बाहर निकलना होगा और जिलाधीश इस कवायद पर नजर रखेंगे। अधिकारी ने कहा‚‘जिलाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि मंदिरों‚ मठों और न्यासों के बारे में सभी आवश्यक सूचना नियमित रूप से अपलोड़ की जाये। इसके अलावा वे ये जानकारियां बीएसआरटीसी को भेजेंगे। बिहार में सभी मंदिरों‚ मठों और धर्मशालाओं को बिहार हिंदू धार्मिक न्यास कानून‚ १९५० के तहत बीएसआरटीसी में पंजीकरण कराना होगा।’ मंदिर की देखभाल करने वाले लोगों द्वारा किये जा रहे जमीन के अनैतिक सौदों पर चिंता व्यक्त करते हुए विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि धार्मिक संपत्तियों को अवैध दावों से बचाने के लिए फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा‚‘विभिन्न धार्मिक स्थानों पर बड़़े पैमाने पर अनियमितताओं का पता चलता है‚ जिसमें मंदिरों और मठों के पुजारी मालिकों के तौर पर अचल संपत्तियां बेच और खरीद रहे हैं। धार्मिक संपत्तियों की रक्षा और देखरेख के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहचान की यह कवायद पूरी की जानी है।’ सरकारी रिकॉर्ड्स के अनुसार‚ वैशाली में सबसे अधिक ४३८ अपंजीकृत मंदिर और मठ हैं। कैमूर में ऐसे ३३८ मंदिर हैं। मंत्री ने बताया कि मोटे तौर पर अनुमान के अनुसार‚‘करीब २‚२०० अपंजीकृत मंदिर और मठ हैं‚ जिसके तहत करीब ३‚२०० एकड़़ भूमि आती है।

सरकारी रिकॉर्ड्स के अनुसार‚ वैशाली में सर्वाधिक ४३८ और कैमूर में ३३८ अपंजीकृत मंदिर और मठ हैं, जानकारी एकत्र करने के लिए सप्ताह में दो बार बाहर निकलना होगा, जिलाधीश तय करेंगे कि सभी आवश्यक सूचना अपलोड़ की जाये, मंदिरों–मठों से संबंधित सभी सूचनाएं बीएसआरटीसी को भेजनी होंगी, धार्मिक संपत्तियों को अवैध दावों से बचाने के लिए फैसला लिया गया है। विभिन्न धार्मिक स्थानों पर बड़़े पैमाने पर अनियमितताओं का पता चलता है‚ जिसमें मंदिरों और मठों के पुजारी मालिकों के तौर पर अचल संपत्तियां बेच और खरीद रहे हैं। धार्मिक संपत्तियों की रक्षा और देखरेख के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहचान की यह कवायद पूरी की जानी है। –प्रमोद कुमार‚ विधि मंत्री

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
राजद ने भूमिहार समाज पर सबसे ज्यादा आघात कियाः पप्पू

राजद ने भूमिहार समाज पर सबसे ज्यादा आघात कियाः पप्पू

पार्टी नहीं बनाऊंगा, बिहार में करूंगा 3 हजार KM की पदयात्रा ,क्‍या यही है पीके की ‘राजनीतिक चाल’?

बड़े दलों से उपेक्षा के बिच पीके को छोटे दलों से मिल रही तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend