ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जो देशहित में होगा वही होगा चाहे दबाव कैसा भी हो …………….

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, संपादकीय
0
जो देशहित में होगा वही होगा चाहे दबाव कैसा भी हो …………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन देशों के दौरे से क्या हासिल हुआ? ये सवाल पूछा जा रहा है. 2022 में पीएम मोदी का यह पहला विदेश दौरा था, वो भी ऐसे माहौल में जब यूरोप में युद्ध की विभीषिका देखी जा रही है. रूस ने यूक्रेन पर जो हमला किया है, वो दो महीने से ज्यादा खिंच चुका है और इसका असर अब यूरोप और दुनिया के बाकी देशों में साफ नज़र आ रहा है. जहां अमेरिका और यूरोप ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, तीखी भर्त्सना की है, भारत ने इससे इंकार किया है. भारत ने लगातार कहा है कि ये युद्ध फौरन रुकना चाहिए, बूचा में आम नागरिकों की हत्या की निंदा और जांच की मांग की है. लेकिन सीधे तौर पर रूस की भर्त्सना नहीं की है. जहां तक प्रतिबंध का सवाल है भारत ने साफ कर दिया है कि जो देशहित में होगा वही होगा. लेकिन दबाव हर तरफ से है और जबरदस्त है.

ऐसे माहौल में यूरोप के दौरे का सीधा मतलब था और दबाव. लेकिन तीनों देश जहां पीएम मोदी गए- जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस वहां पर भारत ने अपना पक्ष मज़बूती से रखा और देशों ने समझा कि भारत की जीओपोलिटिकल स्थिति अमेरिका या यूरोप जैसी नहीं है, ना उसके विकास की जरूरतें समान हैं. ये अपने आप में सबसे बड़ी उपलब्धि है.

RELATED POSTS

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि चुनौतियां खत्म हो गईं. चाहे डेनमार्क के साथ साझा बयान हो या नॉर्डिक देशों के साथ दोनों में इन देशों ने रूस की तीखी आलोचना की है. लेकिन भारत अपने रुख पर टिका हुआ है. ये ज़रूर कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध का हल बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा. डेनमार्क की पीएम ने तो अपने बयान में ये तक कहा कि भारत अपने प्रभाव का इस्तेमाल युद्ध रोकने के लिए करे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और पीएम मोदी ऐसे नेताओं में हैं जिनका संपर्क रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की दोनों से है.

दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठनों में लगातार रूस- यूक्रेन युद्ध के मसले पर बैठकें और इनमें वोटिंग हो रही है. इनमें भारत अपना तटस्थ रुख दिखाने के लिए वोट नहीं कर रहा है. लेकिन इसे लेकर कितने मतभेद हैं, वो तब सामने आ गया जब सुरक्षा परिषद की ताज़ा बैठक में हुई वोटिंग में भारत ने वोट नहीं दिया और यूके में नीदरलैंड के राजदूत ने ट्विटर पर कहा कि आपको वोट देने से बचना नहीं चाहिए था. इस पर यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमें ना सिखाएं.

मई के अंत में पीएम क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने टोक्यो जाएंगे. वहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम से आमना सामना होगा. क्या भारत अपने रुख पर कायम रहेगा या इस लगातार खिंचते युद्ध में उसे एक पक्ष लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इसका जवाब कई बातों पर निर्भर करता है- तब तक युद्ध की क्या स्थिति होगी? रूस क्या कदम उठाएगा? यूक्रेन के क्या हालात होगे? युद्ध के कारण हो रहे अन्न की कमी को पूरा करने के लिए भारत कितनी अहम भूमिका निभाता है? भारत के सस्ते तेल की ज़रूरत कैसे पूरी होगी? रक्षा उपकरण और तकनीक के लिए कौन सा देश सबसे ज्यादा भरोसेमंद साबित होगा? ये कई फैक्टर हैं और किसी का जवाब आसान नहीं. भारत को महीन कूटनीति की ज़रूरत पड़ेगी और इस चुनौती के पार रास्ते कुछ आसान हो सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

Next Post
मखदूम-ए-जहां के 661वें उर्स पर सीएम नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

मखदूम-ए-जहां के 661वें उर्स पर सीएम नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

प्रदेश जेडीयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

प्रदेश जेडीयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend