ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रदेश जेडीयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

UB India News by UB India News
May 9, 2022
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
प्रदेश जेडीयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार संगठन और पार्टी से जुड़े लोगों से मुलाकात करने के लिए रविवार को JDU दफ़्तर पहुंच रहे हैं. इस दौरान नीतीश कुमार JDU के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संगठन के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और बिहार में JDU की जमीनी हकीकत क्या है, इसकी जानकारी भी लेने की कोशिश करेंगे. JDU के सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार का पार्टी दफ्तर में आकर लोगों से मिलना और फीड बैक लेना JDU के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है.

दरअसल जनता दल यूनाइटेड बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में मिले झटके से ना सिर्फ उबरने की कोशिश में लगी हुई है बल्कि संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में भी जुटी हुई है. इस बार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन को लेकर कितना सतर्क है, इस बात से समझा जा सकता है कि इसकी कमान खुद JDU के बड़े नेताओं ने थाम रखी है और संगठन से जुड़ी न केवल हर जानकारी ले रहे हैं बल्कि उस जानकरी की जमीनी हकीकत क्या है, ये भी अपने स्तर से जांच करवा रहे हैं.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में JDU की जोरदार झटका लगा था और तब इसकी बड़ी वजह संगठन की कमजोरी के तौर पर सामने आइ थी तभी से JDU ने संगठन को लेकर कवायद शुरू कर दिया था. इसी बीच JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आरसीपी सिंह की जगह ललन सिंह ने कमान संभाली और संगठन में कई फेर बदल भी किया. ललन सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने के लिए तमाम जिलाध्यक्ष और प्रमुख के साथ-साथ पार्टी के बड़े छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ना सिर्फ संगठन को मजबूत करें बल्कि पार्टी से लोगों को भी जोड़ें.

JDU का शीर्ष नेतृत्व संगठन की जमीनी हकीकत क्या है, इसे जानने के लिए प्रदेश अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ-साथ मुख्य मंत्री नीतीश कुमार भी समय-समय पर किसी यात्रा के बहाने जनता के बीच में जा रहे है और JDU की ताकत और कमजोरी को समझने की कोशिश कर रहे हैं. JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कहते हैं कि पार्टी अपने पुराने जनाधार को पाने के लिए ना सिर्फ पूरी ताकत झोंक रही है बल्कि संगठन से जुड़ी हर जानकारी की वास्तविकता से भी वाकिफ हो रही है. जिन्हें जिम्मेदारी मिली है वो काम सही तरीके से उसे कर रहे हैं कि नहीं, इसका आंकलन भी पार्टी दफ्तर से हो रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री का JDU दफ़्तर में आना, पार्टी के कार्यकर्ताओ और संगठन के लोगों में उत्साह भर देगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में मोदी:PM पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

बिहार में कोरोना से अनाथ हुए 73 बच्चों से प्रधानमंत्री करेंगे बात

पार्टी कार्यकर्ताओं संग पुराने अंदाज में दिखे नीतीश कुमार, JDU दफ्तर में गुजारे चार घंटे

पार्टी कार्यकर्ताओं संग पुराने अंदाज में दिखे नीतीश कुमार, JDU दफ्तर में गुजारे चार घंटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend