ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या में 14% कमी आई है……..

UB India News by UB India News
May 8, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, संपादकीय, स्वास्थ
0
बिहार में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या में 14% कमी आई है……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

6 साल से शराबबंदी वाले बिहार में शराब पिने वालो की संख्या में कमी आई है । नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट राज्य के 15 साल से ऊपर के 15.5% लोग शराब का सेवन करते हैं। ग्रामीण इलाकों के 15.8% पुरुष शराब पीते हैं, जबकि शहरी इलाके के 14.0% पीते हैं। वहीं, 0.5% महिलाएं शहरी इलाकों में और 0.4% महिलाएं ग्रामीण इलाकों में शराब पीती हैं। हालांकि, 2015-16 की तुलना में बिहार में शराब पीने वाले पुरुषों में कमी आई है। उस वक्त करीब 28% पुरुष शराब पीते थे। वहीं, देशभर में 18.8% पुरुष और 1.3% महिलाएं पीतीं हैं।

बता दें, भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 2019-21 नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 दो पार्ट में कराया था। बिहार सहित 22 राज्यों की रिपोर्ट पहले चरण में आई, जो साल 2019-20 के बीच की है। बाकी 14 राज्यों का सर्वे दूसरे चरण (2020-21) में हुआ था, जिसकी रिपोर्ट हाल में आई है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

बता दें, भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 2019-21 नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 दो पार्ट में कराया था। बिहार सहित 22 राज्यों की रिपोर्ट पहले चरण में आई, जो साल 2019-20 के बीच की है। बाकी 14 राज्यों का सर्वे दूसरे चरण (2020-21) में हुआ था, जिसकी रिपोर्ट हाल में आई है।

झारखंड हिंदी पट्‌टी में सबसे आगे, जम्मू-कश्मीर पीछे

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी भाषी राज्यों में झारखंड में सबसे अधिक 35% पुरुष और 6.1 % महिलाएं शराब पीती हैं। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ (34.8% पुरुष और 5.0% महिलाएं) है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सबसे कम (8.8% पुरुष और 0.2% महिलाएं) लोग पी रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 13.9% पुरुष और 0.4% महिलाएं पीती हैं।

बंदी में भी जहरीली शराब ने ली हैं जानें

बिहार में 5 अप्रैल 2016 को शराबबंदी हुई थी। इसके बावजूद समय-समय पर जहरीली शराब पीने से 157 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसको लेकर विपक्ष से लेकर बुद्धिजीवी संगठनों तक ने सरकार की आलोचना की है। इससे गुस्साए CM नीतीश कुमार ने एक बार कहा था, ‘जो अनाब-शनाप पीएगा, वो मरेगा ही।’

सुप्रीम कोर्ट की आलोचना पर सरकार ने कानून में किया संशोधन

कोर्ट पर बढ़ते दबाव के कारण सुप्रीम कोर्ट भी बिहार सरकार की आलोचना कर चुकी है। एक मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा था, ‘यह चिंता का विषय है। बिहार सरकार बगैर कोई विधायी प्रभाव अध्ययन के कानून लेकर आई और पटना हाईकोर्ट के 16 न्यायाधीश जमानत अर्जियों का निस्तारण करने में जुटे हुए हैं।’ इस फटकार के बाद सरकार ने इसी मार्च में विधानसभा में संशोधन कानून पास कराया। जिसमें कहा गया है कि पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने पर 2 से 5 हजार रुपए के बीच जुर्माना देना होगा और उन्हें थाने से ही छोड़ा जा सकता है। अगर कोई जुर्माना नहीं देता है तो उसे एक महीने की जेल होगी। पहले यह जुर्माना 50 हजार रुपए था।

वहीं, अगर कोई व्यक्ति बार-बार शराब पीकर पकड़ा जाता है तो ऐसी स्थिति में उस पर न तो जुर्माना लगाया जाएगा, ना ही एक महीने की जेल होगी। बल्कि उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार के मामलों की सुनवाई के लिए एक साल तक का समय तय किया गया है।

बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले बिहार में कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में शराबबंदी लागू की थी, लेकिन ये पाबंदी ज़्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी थी।

आंकड़ों में समझिए शराबबंदी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में अप्रैल 2016 से दिसंबर 2021 तक शराबबंदी कानून के तहत 2.03 लाख मामले सामने आए। इनमें 3 लाख से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। 1.08 लाख मामलों का ट्रायल शुरू हो गया है। 94,639 मामलों का ट्रायल शुरू होना बाकी है। दिसंबर तक सिर्फ 1,636 मामलों का ट्रायल पूरा हुआ था। इनमें से 1,019 मामलों में आरोपियों को सजा हुई। जबकि, 610 मामलों में आरोपी बरी हो चुके हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

Next Post
बिहार में तबादले का दिन – आइएएस आपीएस का हुआ तबादला , 13 डीएम 5 एसपी बदले गये

बिहार में तबादले का दिन - आइएएस आपीएस का हुआ तबादला , 13 डीएम 5 एसपी बदले गये

प्रधान को मिल सकती है बिहार में बड़ी जिम्मेदारी !

प्रधान को मिल सकती है बिहार में बड़ी जिम्मेदारी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend