बिहार सरकार ने शनिवार को 13 जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में देर रात अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कई महकमों में भी बदलाव किया है। 25 आइएएस के विभाग भी बदले गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के आठ अफसरों का तबादला कर दिया गया है। बिहार के नवादा, बांका, मधुबनी, अरवल और लखीसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल दिए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने शनिवार की देर रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी। जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक हिमांशु शंकर त्रिवेदी को अरवल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह बांका के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता को बिहार पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक की नई जिम्मेदारी दी गई है।
1. समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुर का डीएम बनाया गया है।
2. शेखपुरा की डीएम इनायत खान अररिया की जिलाधिकारी बनाई गईं।
3. बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा मधुबनी के डीएम बने।
4. बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक श्रीकांत शास्त्री किशनगंज के डीएम बने।
5. भोजपुर के डीएम रौशन कुशवाहा बेगूसराय के डीएम बनाए गए।
6. वैशाली की डीएम उदिता सिंह नवादा की डीएम बनाई गईं।
7. नवादा के डीएम यशपाल मीणा वैशाली के डीएम बने।
8. बांका के डीएम सुहर्ष भगत को पूर्णिया का डीएम बनाया गया।
9. जेल आइजी मनेश कुमार मीणा सीतामढ़ी के डीएम बने।
10. ग्रामीण विभाग के सयुक्त सचिव सावन कुमार शेखपुरा के डीएम बने।
11. पटना के डीडीसी रिची पांडेय जहानाबाद के डीएम बने।
12. संयुक्त सचिव खान अंशुल कुमार बांका के नए डीएम बने।
13. नार्थ बिहार पावर कंपनी के एमडी मुकुल कुमार गुप्ता शिवहर के डीएम बने।
इन्हें मिली नई जवाबदेही
1. शिक्षा विभाग के सचिव असंगवा चुबा ओ को राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
2. अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के अपर सचिव दिवेश सेहरा को जेल आइजी का अतिरिक्त जिम्मा
3. पशुपालन निदेशक विनोद सिंह गुंजियाल बने निदेशक छात्र एवं युवा कल्याण
4. निदेशक उपभोक्ता संरक्षण दिनेश कुमार बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम के एमडी बने
5 बिहार राज्य पर्यटन निगम के एमडी प्रभाकर नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी बने
6. निदेशक सांख्यिकी बैद्यनाथ यादव योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव बने
7. आइजी निबंधन बी कार्तिकेय को विशेष कार्य पदाधिकारी ग्रामीण विकास एवं लोक प्रशासन संस्थान का अतिरिक्त प्रभार
8. निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कंवल तनुज बिहार राज्य पर्यटन निगम के एमडी बने
9. जहानाबाद के डीएम हिमांशु कुमार राय पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर सचिव बने
10. पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार राज्य मिशन निदेशक जीविका बनाए गए
11. जीविका के राज्य मिशन निदेशक बालामुरुगन डी बिहार तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष रहेंगे
12. पंकज दीक्षित बने निदेशक उद्योग
13. अपर सचिव वित्त मिथलेश मिश्र को मुख्य. महाप्रबंधक बिहार विकास मिशन बनाया गया
14. बिहार विकास मिशन के मुख्य. महाप्रबंधक संजय कुमार पंसारी को निदेशक सांख्यिकी बनाया गया
15. निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजीव कुमार बने निदेशक तकनीकी, उद्योग विभाग
16. सीतामढ़ी के डीएम सुनील कुमार बने अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग
17. मधुबनी के डीएम अमित कुमार बने निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
18. किशनगंज के डीएम आदित्य प्रकाश बने निदेशक कृषि
19. अररिया के डीएम प्रशांत कुमार बने निदेशक सामाजिक सुरक्षा
20. शिवहर के डीएम सज्जन आर बने शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव
21. निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण विजय प्रकाश मीणा बने निदेशक पशुपालन
22. सहकारिता विभाग के सचिव वैभव चौधरी निदेशक बिहार खेल प्राधिकरण बने
23. उद्योग विभाग के विशेष सचिव रुपेश कुमार श्रीवास्तव बने विशेष सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
24. संयुक्त निदेशक िबपार्ड राजेश कुमार बने संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग
25. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे राजीव रंजन को विशेष सचिव श्रम संसाधन विभाग बनाया गया
राज्य में गिरते कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपनी तरफ से सख्त कदम उठा रहे हैं। जिन जिलों में अच्छी पुलिसिंग नहीं हो रही है, वहां के SP को हटा रहे हैं। पोस्टिंग के लिए वेटिंग में डाल रहे हैं। उन्हें मुख्यालय तलब किया जा रहा है।
कानून व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से शनिवार की रात एक साथ 8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से 5 जिलों के SP को बदल दिया गया है। जिसमें अरवल, बांका, नवादा, मधुबनी और लखीसराय शामिल हैं। इन जिलों में नए SP को क्राइम कंट्रोल के लिए भेजा गया है।
इस ट्रांसफर में बड़ी बात यह कि नवादा की SP धुरत सायली सावलाराम को पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। उन्हें वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। पिछले 48 घंटे में बिहार में दूसरी बार IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी राज्य सरकार ने सौंपी है। आज से पहले 5 मई को एक साथ 7 IPS को इधर से उधर किया गया था। उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई थी।
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
अरविंद कुमार गुप्ता – सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी राजगीर
हिमांशु शंकर त्रिवेदी – पुलिस अधीक्षक, अरवल
धुरत सायली सावलाराम – पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना
सत्य प्रकाश – पुलिस अधीक्षक, बांका
राजीव रंजन 1 – समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी… बिहार पटना ..अतिरिक्त प्रभार सहायक राज्य अग्निशाम पदाधिकारी बिहार पटना
डॉ० गौरव मंगला – पुलिस अधीक्षक, नवादा
सुशील कुमार – पुलिस अधीक्षक, मधुबनी
पंकज कुमार – पुलिस अधीक्षक, लखीसराय
बिहार कैडर के 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अफसर और भागलपुर के पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वह आसूचना ब्यूरो में उप निदेशक के पद पर योगदान देंगे। गृह विभाग ने उनको विरमित करते हुए अधिसूचना शुक्रवार को ही जारी कर दी थी।







