मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष है। कुछ जिंदा जले हैं और कुछ का दम घुट गया। कितने जिंदा जले और कितनों का दम घुटा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। कई लोगों ने बिल्डिंग की गैलरी से कूदकर जान बचाई।
पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने 9 लोगों को इस अग्निकांड से रेस्क्यू भी किया है। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत से भी कूदे। इन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मृतकों में ईश्वरसिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया (45), आशीष (30), गौरव (38), आकांक्षा (25) शामिल हैं। मरने वालों में 40 और 45 वर्ष के दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में एक दंपती भी शामिल हैं।
45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
अग्निकांड वाली बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने बताया कि हालात बहुत भयानक थे। आज का पता चला तो डायल 100 और फायर ब्रिगेड को तीन-चार बार कॉल किए। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड करीब 45 मिनट बाद फायर पहुंची। तब तक आग और विकराल रूप ले चुकी थी। लोगों की जलने से मौत हो गई थी। कुछ लोग दम घुटने के कारण मर चुके थे।
बिजली गुल थी, आई तो मीटर जल गया
चश्मदीद एहसान पटेल ने बताया कि रात को बिजली गुल हो गई थी, लेकिन जब बिजली आई तो पार्किंग के मीटर में आग लग गई। रात तीन बजे के करीब हमें शोर सुनाई दिया। बाहर देखा तो बिल्डिंग में आग लगी हुई थी। हमने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस बिल्डिंग में मेरा भाई रहता है। बिल्डिंग में कुछ छात्र और अन्य परिवार भी रहते हैं।
फायर ब्रिगेडकर्मी ने बताया कि रात करीब तीन बजे आग की सूचना मिली। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आग की घटना में मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। सीएम ने घटना की जांच के आदेश भी दिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए।
घटनास्थल हुआ सील
स्वर्ण बाग स्थित इस दो मंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत के बाद इमारत को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक विभाग की टीम सुबह ही जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके साथ ही इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा और क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी वहां पहुंच चुके हैं।
पड़ोस में हो रहा था घर का निर्माण
मिली जानकारी के अनुसार रात में बिजली गुल हो गई, लेकिन जब बिजली आई तो पार्किंग मीटर में आग लग गई। मृतकों में एक दंपती भी शामिल है, जो तीन दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे। दंपति का घर पड़ोस में ही बन रहा था, इसलिए उन्होंने यहां किराये पर मकान लिया था।
इमारत में मेहमान भी थे
प्रत्यक्षदर्शी एहसान पटेल ने बताया कि रात करीब 3 बजे हमने शोर सुना। मैंने बाहर देखा तो इमारत में आग लगी हुई थी। हमने बाल्टियों में पानी भर आग बुझाने की कोशिश की। मेरा भाई इस इमारत में रहता है। इसके अलावा कुछ छात्र व अन्य परिवार भी वहां रहते हैं। तीन-चार दिन पहले कुछ मेहमान भी आए थे।
दमकल कर्मियों के मुताबिक, हमें दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि विजय नगर के स्वर्णबाग कालोनी में दो मंजिला इमारत में आग लग गई। सूचना मिलते ही टीम तुरंत रवाना हो गई। यहां आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, लेकिन कुछ लोगों की मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि आग बिल्डिंग की पार्किंग में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग वाहनों में लगी, जिससे विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि बताया जा रहा है कि इमारत में छात्रों के साथ परिवार भी रहते हैं।







