ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विस चुनाव बाद अमित शाह आज बंगाल में… टीएमसी समेत बीजेपी में सरगर्मियां तेज

UB India News by UB India News
May 6, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
विस चुनाव बाद अमित शाह आज बंगाल में… टीएमसी समेत बीजेपी में सरगर्मियां तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी सरकार में गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता अमित शाह आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर रहेंगे. यह अलग बात है कि उनके बंगाल पहुंचने से पहले ही राजनीति तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने उनके प्रवास पर तीखा हमला बोला है, तो सूबे की बीजेपी ईकाई में अंदरूनी स्तर पर इसको लेकर हलचल तेज हो गई है. गौरतलब है कि पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अमित शाह (Amit Shah) पहली बार राज्य का दौरा कर रहे हैं. शाह का बंगाल दौरा कई मायनों में अहम है. यह ऐसे समय हो रहा है जब पार्टी राज्य में अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है. 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से पार्टी आंतरिक कलह और दलबदल से त्रस्त है.

बीएसएफ की तैरती चौकी के उद्घाटन से होगी शुरुआत
सूत्रों के मुताबिक अमित शाह इस दौरान सभी सांसदों और विधायकों सहित अपनी पार्टी की पश्चिम बंगाल ईकाई के नेताओं से मिलेंगे. उन्होंने बताया कि शाह का पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करने और भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री बृहस्पतिवार सुबह हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ‘तैरती सीमा चौकी’ का उद्घाटन करेंगे और हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद शाम को केंद्रीय मंत्री सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

कल करेंगे भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के तीन बीघा क्षेत्र का दौरा करेंगे और वहां पर बीएसएफ जवानों के साथ संवाद करेंगे. केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शाह का पश्चिम बंगाल का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पार्टी राज्य में अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से आंतरिक कलह और दलबदल से त्रस्त है. भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय भी जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पीएम मोदी का 3 दिवसीय यूरोप दौरा खत्म, स्वदेश के लिए हुए रवाना

पीएम मोदी का 3 दिवसीय यूरोप दौरा खत्म, स्वदेश के लिए हुए रवाना

पार्टी नहीं बनाऊंगा, बिहार में करूंगा 3 हजार KM की पदयात्रा ,क्‍या यही है पीके की ‘राजनीतिक चाल’?

पार्टी नहीं बनाऊंगा, बिहार में करूंगा 3 हजार KM की पदयात्रा ,क्‍या यही है पीके की 'राजनीतिक चाल'?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend