ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सांप्रदायिक दंगों का दंश झेल रहा राजस्थान………करौली, जोधपुर के बाद भीलवाड़ा में तनाव

UB India News by UB India News
May 6, 2022
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
सांप्रदायिक दंगों का दंश झेल रहा राजस्थान………करौली, जोधपुर के बाद भीलवाड़ा में तनाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान एक महीने के दौरान तीसरी बार सांप्रदायिक दंगों का दंश झेल रहा है। इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह नगर जोधपुर दंगों का केंद्र है। सोमवार देर रात दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई। मंगलवार सुबह फिर से पत्थरबाजी हुई। घरों और दुकानों पर पत्थर फेंके गए। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा भड़़कने के बाद ९७ लोगों को गिरफ्तार किया गया और शहर के १० थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। जोधपुर के इस सांप्रदायिक दंगे से पिछले २ अप्रैल को राजस्थान के ही करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा की स्मृतियां ताजा हो गइ। इस हिंसा में ३६ लोग घायल हो गए थे। करौली में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर निकाली गई मोटरसाइकिल रैली पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव की शुरु आत सोमवार आधी रात के बाद के बाद उस समय हुई जब कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने शहर के एक सर्किल पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर धार्मिक झंडा लगाया‚ जिसका हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया। कहा जा सकता है कि मुट्ठी भर धार्मिक ‚ मजहबी उन्मादी लोगों के कारण ईद और अक्षया तृतीया का त्योहार मातम में बदल गया। यह गौर करने वाली बात है कि इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में संप्रदायिक तनाव की घटनाएं बढ़ रही हैं‚ विशेषकर पर्व और त्योहारों के दौरान। इसलिए पुलिस और प्रशासन को पर्व–त्योहारों के दौरान विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। जोधपुर की घटना प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी और लापरवाही बयान कर रही है क्योंकि पिछले एक महीने में तीसरी बार राजस्थान सांप्रदायिकता की आग में झुलस गया। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इस तरह की सांप्रदायिक घटनाएं सामाजिक और मजहबी ध्रुवीकरणकी नींव को मजबूत करती हैं। राजनीतिक दल चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। वास्तव में सांप्रदायिक हिंसा किसी भी आधुनिक समाज के माथे पर धब्बा है। सरकार और पुलिस प्रशासन की इच्छाशक्ति यदि मजबूत हो तो किसी भी शहर या कस्बे में सांप्रदायिक दंगा भड़क ही नहीं सकता। और त्योहारों के अवसर पर संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती करनी चाहिए और स्थानीय खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए।

करौली, जोधपुर के बाद राजस्थान के भीलवाड़ा में तनाव, इंटरनेट बंद; सीएम गहलोत बोले- यह बीजेपी-आरएसएस की प्लानिंग

राजस्थान के करौली और जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में भी तनाव की स्थिति खड़ी हो गई है। शहर के सांगानेर में बीती रात दो युवकों पर हमले के बाद हालात खराब हो गए हैं। घायल युवकों तो एमजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

RELATED POSTS

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि सांगानेर की कर्बला रोड पर आजाद और सद्दाम नाम के दो युवक खाना खा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया और उनकी बाइक में आग लगा दी। भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

बीजेपी-आरएसएस वालों की प्लानिंग: गहलोत
आशीष मोदी ने बताया कि अगले 24 घंटों के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। वहीं घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आरएसएस और बीजेपी वाले करौली, जोधपुर और रामगढ़ में दंगे भड़काने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हमने समय पर कार्रवाई की और उसकी वजह से केवल छोटी-छोटी घटनाएं हुईं। हमने अपराधियों को गिरफ्तार किया है और किसी को नहीं बख्शेंगे। हम राज्य में हिंसा नहीं होने देंगे।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
विस चुनाव बाद अमित शाह आज बंगाल में… टीएमसी समेत बीजेपी में सरगर्मियां तेज

विस चुनाव बाद अमित शाह आज बंगाल में... टीएमसी समेत बीजेपी में सरगर्मियां तेज

पीएम मोदी का 3 दिवसीय यूरोप दौरा खत्म, स्वदेश के लिए हुए रवाना

पीएम मोदी का 3 दिवसीय यूरोप दौरा खत्म, स्वदेश के लिए हुए रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend