ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत पर आरोप लगाना कनाडा की मजबूरी,यह वोट बैंक की राजनीति

UB India News by UB India News
May 6, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत पर आरोप लगाना कनाडा की मजबूरी,यह वोट बैंक की राजनीति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत पर अलग-अलग आरोप लगाना कनाडा की राजनीतिक मजबूर है। वहां अगले साल चुनाव होने हैं, इसलिए देश में वोट बैंक राजनीति चल रही है। इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है।

भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने यह बात कही। दरअसल, कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में शुक्रवार को 3 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। कनाडा की पुलिस ने आशंका जताई थी कि भारत ने इन लोगों को निज्जर को मारने का काम सौंपा था।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

इस पर जयशंकर ने कहा, “हम इंतजार कर रहे हैं कि कनाडा गिरफ्तार हुए भारतीयों के बारे में जानकारी साझा करे। हमें बताया गया है कि वे तीनों किसी गैंग से संबंध रखते हैं। यह कनाडा का आंतरिक मामला है और मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

नेपाल के नोटों पर भारतीय इलाके होने पर जयशंकर ने कहा कि नेपाल ने इस फैसले से हकीकत नहीं बदलेगी। हम उनसे सीमा विवाद पर बातचीत कर रहे हैं।
नेपाल के नोटों पर भारतीय इलाके होने पर जयशंकर ने कहा कि नेपाल ने इस फैसले से हकीकत नहीं बदलेगी। हम उनसे सीमा विवाद पर बातचीत कर रहे हैं।

‘ट्रूडो की पार्टी के पास समर्थन नहीं, कई दल सत्ता के लिए खालिस्तानियों पर निर्भर’
विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा में भारत के खिलाफ काम करने वाले लोगों को पनाह दी जाती है। खासकर जो लोग पंजाब से हैं, वे कनाडा से ऑपरेट करते हैं। खालिस्तान समर्थक लोग कनाडा के लोकतंत्र का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे आज कनाडा का वोट बैंक बन गए हैं। कनाडा में सत्ताधारी पार्टी के पास संसद में बहुमत नहीं है। ऐसे में कई पार्टियां सत्ता में आने के लिए खालिस्तानी समर्थकों पर निर्भर हैं।

विदेश मंत्री ने कहा, “हमने कई बार कनाडा से कहा है कि ऐसे लोगों को वीजा न दें, उन्हें देश की राजनीति में शामिल न करें। वे लोग कनाडा, भारत और दोनों देशों के रिश्तों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया। भारत ने खालिस्तान समर्थक 25 लोगों को भारत प्रत्यर्पित करने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने यह भी नहीं माना।”

‘नेपाल के एकतरफे फैसले से हकीकत नहीं बदलेगी’
उधर, नेपाल के 100 रुपए के नए नोट में भारत के 3 इलाके लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को नेपाली मैप में दर्शाया गया है। इस पर जयशंकर ने कहा- “नेपाल के साथ बॉर्डर मामलों को लेकर हमारी चर्चा चल रही है। इस बीच नेपाल द्वारा उठाया गया यह कदम एकतरफा है। इससे जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी।”

चीन के साथ रिश्तों पर बात करते हुए जयशंकर ने कहा, “पिछले 4 साल में चीन ने LAC पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। उन्होंने भारत पर दबाव बनाया है। काउंटर करने के लिए भारत के भी हजारों सैनिकों को वहां तैनात किया गया है। LAC पर तनाव को लेकर मैंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से कहा था कि बॉर्डर पर लड़ाई और भारत से बिजनेस साथ-साथ नहीं हो सकते हैं। बॉर्डर पर तनाव का असर दोनों देश के रिश्तों पर पड़ेगा।”

विदेश मंत्री ने कहा, “भारत और चीन के बीच 1962 की जंग के बाद कुछ समझौते हुए थे, लेकिन चीन ने 2020 में LAC पर इसका उल्लंघन किया था। चाहे पाकिस्तान का आतंकवाद का मुद्दा हो या चाहे चीन से बॉर्डर पर दबाव की बात हो, नेशनल सिक्योरिटी को लेकर मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी।”

जयशंकर बोले- मोदी के आने से पहले हम दूसरा गाल आगे कर देते थे
जयशंकर ने कहा कि दुनिया के कई नेता भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हैं। पैसिफिक देश के एक प्रधानमंत्री ने मोदी के पैर छूने की भी कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया के PM ने मोदी को बॉस कहा था। अमेरिका के प्रेसिडेंट बाइडेन भी मोदी की पॉपुलेरिटी का सीक्रेट जानना चाहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
भारत के बिना दुनिया में सबको साथ लेकर चलना मुश्किल

भारत जैसा पंचायती राज लोकतंत्र दुनिया में कहीं नहीं है..........

पीओके को बलपूर्वक अपने कब्जे में करने की जरूरत नहीं पड़ेगी , लोग खुद भारत में शामिल होना चाहेंगे

पीओके को बलपूर्वक अपने कब्जे में करने की जरूरत नहीं पड़ेगी , लोग खुद भारत में शामिल होना चाहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend