ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बच्चों को कोरोना–रोधी टीके

UB India News by UB India News
April 28, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ
0
बच्चों को कोरोना–रोधी टीके

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के औषधि महानियंत्रक (ड़ीसीजीआई) ने पांच से बारह वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड़–१९ रोधी टीके ‘कोर्बेवैक्स’ और छह से बारह वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए ‘कोवैक्सीन’ टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। ड़ीसीजीआई बारह वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए ‘जायकोव–ड़ी’ के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पहले ही दे चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया के अनुसार केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीड़ीएससीओ) की कोविड़–१९ वैश्विक महामारी पर गठित विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशों के बाद ये मंजूरी दी गईहैं। इस प्रकार बच्चों को महामारी के प्रकोप से बचाए रखने के लिए सुरक्षा कवच सुनिश्चित कर दिया गया है‚ जो बड़़ी राहत‚ खासकर अभिभावकों के लिए‚ का सबब है। गौरतलब है कि देश में कोरोना के नये मामले आने का सिलसिला अभी भी जारी है। मंगलवार को २‚४८३ नये मामले आने से देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर ४‚३०‚६२‚५६९ हो गई। दिल्ली–एनसीआर में भी कोरोना के मामलों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। लेकिन राहत की बात यह है कि संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है। बड़़ी संख्या में बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में उनके लिए टीका बेहद जरूरी हो गया है। अब बच्चों को कोरोना–रोधी टीके लगने से उनमें संक्रमण का खतरा कम होगा। देश में हाल के दिनों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोविड़–अनुरूप व्यवहार करने की जरूरत पर विशेषज्ञों ने फिर से जोर दिया है‚ लेकिन लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में चिंता लाजिम है। उन्हें कुछ सुझाई नहीं पड़़ रहा था कि आखिर‚ अपने बच्चों को कैसे संक्रमण से बचाए रख सकें। बच्चों के लिए टीके नियत कर दिए जाने और उनके इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने से निश्चित ही अभिभावकों की चिंता छंटी है। इस ऊहापोह से भी छुटकारा मिल जाएगा कि बच्चे को स्कूल भेजें या नहीं। कोरोना के खिलाफ शुरू से ही जोरदार लड़़ाई जारी है‚ लेकिन बच्चों के लिए सुरक्षा कवच जैसा कोई उपाय न होने से चिंता थी परंतु उनके लिए कोरोना–रोधी टीका निश्चित ही शानदार उपलब्धि है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
जानिए‚ और अपने हित बचाइए

जानिए‚ और अपने हित बचाइए

बिहार में मिला कोरोना का नया USवैरिएंट BA.12:ओमिक्रॉन के BA.2 वैरिएंट से 10 गुना ज्यादा खतरनाक

बिहार में मिला कोरोना का नया USवैरिएंट BA.12:ओमिक्रॉन के BA.2 वैरिएंट से 10 गुना ज्यादा खतरनाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend