ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू में CISF जवानों को ले जा रही बस पर आतंकी हमला, ASI शहीद ,दो आतंकी ढेर

UB India News by UB India News
April 23, 2022
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
जम्मू में CISF जवानों को ले जा रही बस पर आतंकी हमला, ASI शहीद ,दो आतंकी ढेर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जम्मू आगमन से दो दिन पूर्व जम्मू के सुंजवां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। एक जवान भी बलिदान हो गया है जबकि छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

jagran

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 4.25 बजे आतंकियों ने चट्ठा कैंप के समीप सीआइएसएफ की बस पर अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया। बस में 15 सीआइएसएफ के जवान सवार थे। इस हमले के तुरंत बाद दोनों आतंकी छिप गए। इस हमले के उपरांत आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई और पांच घंटों के उपरांत दोनों को ढेर कर दिया गया।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को लगातार ऐसी सूचना मिल रही थी कि आतंकी जम्मू में अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में हैं। फिलहाल खतरा टल गया है। दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों फिदायीन हमले की फिराक में थे। आतंकियों के कब्जे से दो एके 47 राइफल, सेटेलाइट फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। इसी बीच सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में 11 जवान घायल हुए हैं।

jagran

सुंजवां में जारी मुठभेड़ के उपरांत जम्मू शहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्रों में स्थित नाकों से हर गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। सुंजवां में जारी मुठभेड़ में सीआइएस के एक एएसआइ एसपी पाटिल बलिदान हो गए हैं। मुठभेड़ में 6 घायल जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इनकी पहचान हैड कांस्टेबल बलराज सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी बलोट कठुआ, एसपीओ साहिल शमा्र पुत्र रोमेश चंद्र निवासी ज्यौड़ियां अखनूर, हैड कांस्टेबल प्रमोद पात्रा पुत्र लक्ष्मी धर पात्रा निवासी ओडिशा, सीआइएसएफ का कांस्टेबल आमिर सोरना पुत्र सुशील सोरान निवासी असम, सीआइएसएफ कांस्टेबल बिट्टल और हैड कांस्टेबल सीआइएसएफ आर नितिन निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सुंजवां क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

#UPDATE जम्मू-कश्मीर: अब तक 2 आतंकवादी मारे गए हैं, 2 एके-47 राइफल, हथियार और गोला-बारूद, सैटेलाइट फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि वे 'फिदायीन' हमलावर थे। अभी ऑपरेशन जारी है: मुकेश सिंह, एडीजीपी, जम्मू जोन pic.twitter.com/iXa0aicAwF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2022

इस सर्च ऑपरेशन के बीच सेना के कैंप के पास सुंजवान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. यहां भी एक जवान शहीद हो गया, जबकि पांच जवान घायल हो गए. हालांकि सुरक्षा बलों ने सुंजवान समेत एक अन्य मुठभेड़ में आधा दर्जन आतंकियों को ढेर करने में कामयाबी हासिल कर ली. सुंजवान में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पहुंचे, तभी भारी गोलीबारी शुरू हो गई.

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सुंजवां इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल के एक जवान की जान चली गई और 4 जवान घायल हो गए। (तस्वीरें वर्तमान समय के अनुसार नहीं हैं) pic.twitter.com/u9EdJmiA9M

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2022

यह मुठभेड़ ऐसे समय शुरू हुई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद जम्मू के दौरे पर जाने वाले हैं. पंचायत राज दिवस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को सांबा जिले के पल्ली ग्राम पंचायत का दौरा करने वाले हैं. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा.

#UPDATE जम्मू-कश्मीर: बारामूला इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कल (21 अप्रैल) शुरू हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं।

(तस्वीरें वर्तमान समयानुसार नहीं हैं।) pic.twitter.com/sIcUS2KBZc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2022

11 स्कूल बंद रखने का फैसला

सुंजवां और बठिंडी के आसपास के इलाकों में स्थित स्कूलों को भी बंद करवा दिया गया है। क्षेत्र में स्थित जोधामल स्कूल की प्रबंधन कमेटी ने इसे आज बंद रखने का फैसला किया है। इसी बीच जम्मू के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 10 प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखने का आदेश जारी किया है। इनमें हायर सेकेंडरी स्कूल सुंजवां, हाई स्कूल बठिंडी, आइडीपीएस सुंजवां, आरएम पब्लिक स्कूल चौआदी, हाई स्कूल चौआदी, दून स्कूल, डीएस हेरिटेज, बिरला ओपन माइंड स्कूल, ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल और जीपीएस चौआदी शामिल है।

सुंजवां में 2018 को भी हुई थी मुठभेड़

स़ुंजवा में 10 फरवरी 2018 को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड हुई थी। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। उस समय आतंकियों ने सुंजवां में आर्मी कैंप में घुसकर अचानक हमला कर दिया था। इस मुठभेड़ में छह जवान बलिदान हो गए थे जबकि एक नागरिक भी मारा गया था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त कुल दान का 82.05 प्रतिशत भाजपा को

राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त कुल दान का 82.05 प्रतिशत भाजपा को

लालू यादव को राहत , डोरंडा कोषागार मामले में मिली जमान

लालू यादव को राहत , डोरंडा कोषागार मामले में मिली जमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend