ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आकर्षक है महाबोधि सांस्कृतिक केंद्रः नीतीश

UB India News by UB India News
April 19, 2022
in खास खबर, गया, मुख्यमंत्री
0
आकर्षक है महाबोधि सांस्कृतिक केंद्रः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बोधगया में १५३ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण किया और निर्माणाधीन स्टेट गेस्ट हाउस का कार्य इसी साल पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास १३ अक्टूबर २०१८ को किया गया था और वर्ष २०२० तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य था‚ लेकिन कोरोना के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ।
उन्होंने कहा कि महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र काफी अच्छा बना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर बनवाया‚ जिसकी लोग काफी प्रशंसा करते हैं। केंद्र से भी लोग आकर उसमें मीटिंग करते हैं। पटना में भी सम्राट अशोक कन्वेशन केंद्र बना है‚ लेकिन महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र सबसे बेहतर है। कोई भी चाहे तो यहां आकर मीटिंग कर सकता है। यहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधगया काफी महत्वपूर्ण स्थल है। बिहार आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या गया और बोधगया का भ्रमण करने वालों की होती है। इसे ध्यान में रखते हुए महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र की ठीक बगल में १०० कमरे का विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कराया जा रहा है‚ ताकि पर्यटक पूरी सहूलियत के साथ यहां ठहर सकें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेट गेस्ट हाउस और उसके एप्रोच पथ का निर्माण साथ–साथ इस साल के दिसम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से यहां पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा।

153 करोड़ रु० की लागत से निर्मित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया का लोकार्पण किया। अब महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न बैठक, सम्मेलन एवं कार्यक्रम पूरी सुविधा के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। (1/2) pic.twitter.com/AUwxNvT3LE

— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 16, 2022

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

हर घर में पहुंचेगा गंगा का शुद्ध जलः जल संकट दूर करने को प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि पवित्र गंगा का जल गया के सभी घरों में पहुंचाया जायेगा। जिसे जितना पानी चाहिए‚ उतना शुद्ध गंगा जल उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गया‚ बोधगया‚ नवादा और राजगीर में जल संकट को दूर करने के लिए ४१७५ करोड़ रुपये की लागत से गंगा जल पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। इसी साल इस काम को पूरा करना है।

(2/2) साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के ठीक बगल में 100 कमरे के विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कराया जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक पूरी सहूलियत के साथ यहां ठहर सकें। pic.twitter.com/0HFMwHxK9h

— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 16, 2022

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
राजद ने राजग को 36653 मतों के अंतर से किया पराजित

राजद ने राजग को 36653 मतों के अंतर से किया पराजित

आसानी से आम आदमी की भी पहुंच सरकारी वित्तीय सेवाओं तक संभव हो सके……..

आसानी से आम आदमी की भी पहुंच सरकारी वित्तीय सेवाओं तक संभव हो सके........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend